फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   After the corporation, now GMADA remembered the cleanliness of the roads

निगम के बाद अब गमाडा को याद आई सड़कों की सफाई

Thu, 02 Jun 2022 02:18 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
After the corporation, now GMADA remembered the cleanliness of the roads
मोहाली। नगर निगम के बाद अब ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथारिटी (गमाडा) को भी अपने अधीन आने वाली सड़कों की सफाई की याद आ गई है। गमाडा ने यह काम निजी कंपनी से करवाने का फैसला लिया है। अगर सबकुछ सही रहा तो इसी महीने से निजी कंपनी सफाई का काम संभाल लेगी। गमाडा इस प्रोजेक्ट में नोडल एजेंसी के रूप में काम करेगा। कंपनी को दस महीने के लिए काम सौंपा जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर करीब 66 लाख रुपये की लागत आएगी। गमाडा अधिकारियों का साफ कहना है कि इलाके को सुंदर बनाना उनकी प्राथमिकता है जिसके तहत ही यह कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन

शहर के 50 वार्ड में साफ-सफाई व अन्य सारी जिम्मेदारियां नगर निगम संभालता है, जबकि शेष एरिया गमाडा के अधीन आता है। नगर निगम का भी सफाई ठेका चार महीने से खत्म है। इसकी वजह से इलाके की खूबसूरती पर ग्रहण लग रहा था। ऐसे में नगर निगम की तरफ से स्पेशल ड्राइव चलाई जा रही है। वहीं अब गमाडा ने अपने अधीन आने वाले एरिया को संवारने का फैसला लिया है। इस दौरान 86/87, 97/98, 106/105, 85/86, 98/99, 104/105, 80/81, 84/85, 99/100, 99/104, 100/104, 103/104 वाली रोड की सफाई करवाई जाएगी। इसके अलावा श्मशानघाट से बलौंगी रोड व सेेक्टर-62 स्थित फूड कोर्ट वाली सड़क का काम सौंपा गया। जिला शिकायत निवारण कमेटी के सदस्य वीसी प्रेमी प्रेमी ने गमाडा के इस प्रयास की सराहना की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्मशानघाट से बलौंगी रोड की सफाई की सबसे ज्यादा जरूरत थी क्योंकि यह इलाके की प्रमुख सड़क है। यहां पर गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। लोगों को काफी दिक्कत आती थी। दूसरा यहां पर लगने वाली मीट मार्केट से लोगों को दिक्कत उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब पूरे शहर के एंट्री प्वाइंट दिखेंगे सुंदर
गमाडा द्वारा अपने अधीन आने वाली सड़कों की सफाई का ठेका देने के फैसले से अब शहर के सारे एंट्री प्वाइंट सुंदर दिखेंगे क्योंकि शहर के अधिकतर प्रवेश द्वार नगर निगम के अधीन आते थे जबकि बलौंगी साइड से एंट्री प्वाइंट गमाडा के अधीन था। ऐसे में अब सारा एरिया साफ दिखेगा। इससे पहले गमाडा ने बलौंगी साइड में एलईडी स्ट्रीट लाइट्स लगाने के साथ ही रोड सेफ्टी इंफ्रास्ट्रक्चर का काम भी पूरा कर दिया है।

पौधों की देखरेख भी करती है निजी कंपनी
गमाडा के अधीन आने वाली सड़कों के किनारे जो पौधे लगाए गए हैं। उनकी देखरेख का काम भी एक निजी कंपनी द्वारा ही किया जाता है। गमाडा ने कंपनी को करीब तीन साल के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें पौधे लगाने से लेकर अन्य सारी औपचारिकताएं कंपनी करती है। यहां तक कि पौधे सूखने के बाद बदलने की जिम्मेदारी भी कंपनी ही उठाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed