फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   After Indore, Mohali created history in Kovid vaccination, 25 thousand more got the first vaccine

इंदौर के बाद कोविड टीकाकरण में मोहाली ने रचा इतिहास

Fri, 03 Sep 2021 02:35 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
After Indore, Mohali created history in Kovid vaccination, 25 thousand more got the first vaccine
मोहाली। जिले में 18 साल से अधिक उम्र की कुल आबादी से 25 हजार अधिक लोगों को कोविड -19 की पहली खुुराक लग चुकी है। पूरे देश में इंदौर के बाद ऐसा कारनामा करने वाला मोहाली दूसरा जिला बन गया है। सेहत मंत्री एवं विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने इसके लिए जिले के लोगों के साथ ही सेहत विभाग के अधिकारियों को बधाई दी। साथ ही उम्मीद जताई कि टीकाकरण होने से जहां कोविड का खतरा कम होगा। वहीं, एक बार फिर से लोगों की जिंदगी पटरी पर लौट आएगी।
विज्ञापन

इस बारे में सेहत विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि वर्ष-2011 की जनसंख्या के आंकड़ों के मुताबिक कुल बालिग आबादी 7 लाख 46 हजार 119 है। मंगलवार तक कुल आबादी का पहला टीकाकरण हो गया था। जबकि 2 सितंबर तक 7 लाख 73 हजार 442 लोगों को कोविड-19 की पहली खुराक दी गई। टीका लगवाने वाले लोगों को 103.66 फीसदी हो गई है। सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि मोहाली ने एक तरह का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने बताया कि मोहाली पंजाब का पहला जिला बन गया है। जहां पर कुल आबादी से लोगों का टीकाकरण किया गया है। उन्होंने इसके लिए सेहत विभाग, डॉक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ और अधिकारियों को बधाई दी, क्योंकि उनके सहयोग से यह मुकाम पूरा हो पाया है। डिप्टी कमिश्नर गिरीश दियालन ने बताया कि जिले में अधिकतर आबादी ट्राईसिटी से संबंधित है। उन्होंने कहा कि यह एक अच्छा प्रयास है। वहीं, अब कोविड का दूसरा टीका लगवाने में इलाके के लोग इसी तरह से सहयोग देंगे। उन्होंने बताया कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण मुफ्त हो रहा है। इस संबंधी जानकारी विभाग की वेबसाइट से हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed