{"_id":"6139215c8ebc3eb6f9739075","slug":"after-all-the-corporation-s-open-sleep-development-work-started-in-the-industrial-area-mohali-news-pkl426140248","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर निगम की खुली नींद, इंडस्ट्रियल एरिया में शुरू हुए विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर निगम की खुली नींद, इंडस्ट्रियल एरिया में शुरू हुए विकास कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। आखिर नगर निगम ने इंडस्ट्रियल एरिया की सुध ले ही ली। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 बी के अधीन आने वाले सेक्टर-74 के रिहायशी एरिया में बुधवार को विकास कार्य का शुभारंभ करवाया गया। इस मौके पर नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू खुद इलाके में पहुंचे। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्रियल एरिया शहर के लिए महत्वपूर्ण है। यहां के उद्योगपति और यहां रह रहे लोग मोहाली नगर निगम के राजस्व में योगदान डालते हैं। उन्होंने कहा कि विकास के पक्ष में उक्त एरिया वर्षों से पिछड़ा हुआ था।
बता दें कि अमर उजाला की ओर से 6 सितंबर के अंक में इंडस्ट्रियल एरिया की खस्ता हालत और अन्य समस्याओं को हल करने के लिए ‘इंडस्ट्रियल एरिया निगम में शामिल तो किया, समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया’ शीर्षक से उठाया गया था। जैसे ही यह मुद्दा प्रकाशित किया गया तो नगर निगम के अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए। इसके बाद तुरंत इंडस्ट्रियल एरिया को सुधारने की दिशा में कार्रवाई शुरू करने का फैसला लिया गया। अब इसके पहले चरण में विशेष तौर पर सड़कों, गलियों और पार्कों की सफाई व मरम्मत के काम शुरू करवाए गए। वहीं, जल्द ही इलाके की सड़कों पर स्टार्म वाटर का काम किया जाएगा। मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने कहा कि उक्त एरिया अब नगर निगम के अधीन आ चुका है। इस एरिया के विकास से जुड़े कई प्रस्ताव पास किए गए। इस काम से इलाके की सूरत पूरी तरह बदल जाएगी।
इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल, डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी, सबरजीत सिंह बेदी प्रधान, अवतार सिंह उप प्रधान, एडवोकेट जे.सी. मरे महासचिव, कुलवंत सिंह खजांची, एडवोकेट बलबीर सिंह मल्ली और कमलजीत सिंह फाइनेंस और इलाके के लोग मौजूद थे।