{"_id":"5f8a00b58ebc3e9be9186637","slug":"after-all-the-beat-box-installed-in-the-market-will-be-tightened-on-the-hullabaloo-mohali-news-pkl3912362146","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर मार्केट में लगे बीट बॉक्स, हुल्लड़बाजों पर कसी जाएगी नकेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर मार्केट में लगे बीट बॉक्स, हुल्लड़बाजों पर कसी जाएगी नकेल
विज्ञापन
मोहाली। फेज-3बी2 के बाजार में अब शाम के समय एक जगह इकट्ठे होकर हुल्लड़बाजी करने वाले युवाओं पर पुलिस की ओर से नकेल कसी जाएगी। क्योंकि अब हर समय उन पर पुलिस की नजर रहेगी। जी हां, यह संभव होने जा रहा है फेज-3बी2 के बाजार में पुलिस के बीट बॉक्स स्थापित होनेे से। इन बीट बॉक्स पर अब जल्दी ही पुलिस की ओर से स्थायी पुलिस मुलाजिम तैनात कर दिए जाएंगे। जो कि बाजार में किसी भी मनचले और यहां पर भीड़ लगाकर हुल्लडबाजी करने वाले युवाओं पर पूरी नजर रखेंगे।
वहीं, इस बाजार में जब पुलिस की यह योजना कामयाब हो पाई तो शहर के अन्य बाजारों में भी पुलिस की ओर से बीट बॉक्स स्थापित किए जाएंगे। बता दें कि शहर के फेज-3बी2 के बाजार में काफी रौनक रहती है ओर यहां पर कई नामी कंपनियों के शोरूम होने के अलावा खाने पीने-की दुकानें और मेडिकल स्टोर हैं। ऐसे में शाम के समय काफी संख्या में यहां लोग शॉपिंग करने के लिए यहां आते हैं। इसी बीच पीजी और बाहरी जिलों के युवा भी यहां पहुंच जाते हैं और वह बाजार में जमकर हुड़दंग मचाते हैं। वहीं, कुछ दिन पहले बाजार में युवाओं ने सभी सीमाएं लांग दी। वह यहां बाजार में कार की छत्तों पर सवार होकर हुड़दंग मचा रहे थे और ऊंची आवाज में गाने बजाकर पूरा हंगामा कर रहे थे। इसी बीच बाजार के दुकानदारों ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। इसी दौरान दुकानदारों ने वीडियो बनाकर एसएसपी मोहाली को भेज दिया था तो एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी आरोपियों को काबू करने के आदेश दिए थे। इसके बाद सभी को पकड़कर जेल में डाला गया था।
वहीं, दूसरी ओर डीएसपी सिटी-1 गुरशेर सिंह ने व्यापारियों से उनकी मुश्किलें सुनी थी। उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिलाया था कि उन्हें अब परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी उनकी समस्याओं को पहल के आधार पर हल किया जाएगा। इसके अलावा शाम के समय बाजारों में भी पीसीआर को गश्त करने के आदेश दिए गए हैं, जिससे किसी भी तरह की आपात स्थिति से आसानी से निपटा जा सके।
विज्ञापन
बीट बॉक्स पर अधिकारियों के हेल्पलाइन नंबर
वहीं, पुलिस की ओर से जो बाजारों में बीट बॉक्स दुकानदारों के सहयोग से लगाए गए हैं, इन्हें बनाने में जो खर्चा आया है वह स्थानीय दुकानदारों ने किया है। इतना ही नहीं, इन बीट बॉक्स पर दुकानदारों का विज्ञापन भी छपा है। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों के हेल्पलाइन नंबर भी लिखे हुए हैं, जिससे किसी भी आपात स्थिति में कोई भी व्यक्ति पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर सकता है, इसके अलावा लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की नसीहत भी दी गई है।