फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Admission to vacant seats in PU will now be done through offline application

Mohali News: पीयू में खाली सीटों पर अब ऑफलाइन आवेदन से मिलेगा दाखिला

Tue, 22 Aug 2023 02:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Admission to vacant seats in PU will now be done through offline application
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को एक बार फिर मौका दिया जाएगा। पीयू जिन विभागों में यूजी, पीजी, डिप्लोमा और एडवांस डिप्लोमा इत्यादि कोर्स में खाली सीटें रह गई हैं, इन कोर्स में ऑफलाइन माध्यम में दाखिला प्रक्रिया आयोजित करवाएगी। यह जानकारी डीयूआई प्रो. रूमिना सेठी ने दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए डीयूआई दफ्तर की ओर से ऑफलाइन दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म का परफॉर्मा अपलोड कर दिया है। हालांकि अभी दाखिले का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।
विज्ञापन

डीयूआई दफ्तर की ओर से सभी विभागों के चेयरपर्सन, निदेशक और अध्यक्षों को नोटिस जारी किया है कि वे विभागों के कोर्स में खाली बची सीटों पर ऑफलाइन माध्यम में आवेदन मंगवाकर दाखिला कर सकते हैं। जिन विभागों में वेटिंग के दाखिला समाप्त हो गए हैं, उन्हें डीयूआई दफ्तर को विभाग के कोर्स की सीटों की जानकारी देनी होगी। इसके बाद में ऑफलाइन दाखिले का कार्यक्रम तय किया जाएगा। अभी कई विभागों में दूसरी वेटिंग सूची के दाखिला करवाए जा रहे हैं। पीयू में कई विभागों में हर साल कुछ सीट खाली रह जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed