फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Administration should install signal lights, only then life will be safe

Mohali News: प्रशासन लगाए सिग्नल लाइट, तभी सुरक्षित रहेगी लाइफ

Mon, 17 Mar 2025 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Administration should install signal lights, only then life will be safe
जगतपुरा रेलवे ब्रिज के पास हुए हादसे का दृश्य। संवाद 
मोहाली। जगतपुरा रेलवे ब्रिज के सामने बीते शनिवार को जो बस हादसा हुआ था, उसमें दो एक्टिवा और एक साइकिल चालक घायल हुए थे। वह भी सिग्नल लाइट न होने के कारण ही हादसे का शिकार हुए थे। लोगों की जिंदगी सुरक्षित रखनी है तो प्रशासन को जगतपुरा रेलवे ब्रिज के सामने सिग्नल लाइट लगानी होगी। सिग्नल लाइट न होने से प्रतिदिन हजारों की तादाद में यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

जगतपुरा, कंडाला, धर्मगढ़ सहित मोहाली और चंडीगढ़ के लोगों को अपनी जान हथेली पर रखकर सड़क पार करते हैं। जगतपुरा के स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह छह बजे से स्कूली बच्चों के साथ ही दैनिक मजदूरी करने वाले लोग और नौकरीपेशा सड़क पार करते हैं। दोपहर को एक बजे स्कूल की छुट्टी होती है, तो हजारों की संख्या में बच्चे सड़क पार करके जगतपुरा, कंडाला धर्मगढ़ गांव आते-जाते हैं। लोगों का कहना है कि सड़क पर सिग्नल लाइट न होने की वजह से रोज सड़क पार करते समय हादसे का डर बना रहता है।
विज्ञापन



30 दिसंबर को प्रकाशित की थी खबर
जगतपुरा रेलवे ब्रिज के सामने सिग्नल लाइट न होने से जो समस्या हो रही है, उसको लेकर स्थानीय लोगों से बातचीत कर 30 दिसंबर 2024 को अमर उजाला ने इस खबर को प्रकाशित किया था। प्रशासन ने खबर प्रकाशित होने के ढाई महीना बीत जाने के बाद भी सिग्नल लाइट लगाने में कोई संज्ञान नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




लाइट लगाए तब कम होंगे हादसे
प्रशासन को जगतपुरा पुल पर सिग्नल लाइट लगानी चाहिए तभी हादसों में कमी आएगी। अगर यहां सिग्नल लाइट होती तो बस हादसा न होता।
- संतोष कुमार, दुकानदार, जगतपुरा


सड़क पर लगता है जाम
चाहे सुबह हो या दोपहर या फिर शाम, सिग्नल लाइट न होने की वजह से जाम लगने से सभी लोगों को परेशानी होती है। जिला प्रशासन को जगतपुरा रेलवे ब्रिज के पास सिग्नल लाइट लगाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। -पिंटू कुमार शाह, ऑटो रिक्शा चालक, जगतपुरा


सिग्नल लाइट लगाने पर ध्यान दें
अगर प्रशासन को जगतपुरा रेलवे ब्रिज के पास ट्रैफिक को कंट्रोल करने के साथ ही सड़क हादसों पर रोक लगानी है तो यहां सिग्नल लाइट लगाने पर जरूर ध्यान दें। -मोंटी गर्ग, व्यापारी, जगतपुरा



जगतपुरा के सामने सड़क पर सिग्नल लाइट लगाने के लिए प्रपोजल तैयार करके प्रशासन को भेजा गया है। प्रपोजल के पास होते ही सिग्नल लाइट लगाने पर काम किया जाएगा। -करनैल सिंह, डीएसपी ट्रैफिक पुलिस मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed