फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Administration decides the rent of ambulance

मोहाली : जिले में अब एंबुलेंस वालों की लूट खत्म, 25 किमी तक बिना ऑक्सीजन की एंबुलेंस का एक हजार और विद ऑक्सीजन का 1500 रुपये किराया तय

Fri, 21 May 2021 01:04 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Administration decides the rent of ambulance
मोहाली। कोविड काल में जिले के लोगों को निजी एंबुलेंस वालों की मनमर्जी और लूट से बचाने के लिए आखिर जिला प्रशासन ने कड़ा फैसला ले ही लिया। प्रशासन ने वीरवार को जिले में एंबुलेंस के किराये के रेट निर्धारित कर दिए। वही, साफ किया है कि जो एंबुलेंस वाले लोगों से अधिक पैसे वसूलेंगे उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एंबुलेंस चालक और सहायक कंडक्टर के लाइसेंस रद किए जाएंगे। एंबुलेंस का रजिस्ट्रेशन रद्द कर एंबुलेंस जब्त कर ली जाएगी। रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने एंबुलेंस यूनियन मोहाली के नुमाइंदों से बैठक कर संबंधी फैसला लिया गया।
विज्ञापन

प्रशासन ने तय किए यह रेट
बता दें कि प्रशासन ने तय किए गए रेट के मुताबिक अब बिना ऑक्सीजन वाली एंबुलेंस से 25 किलोमीटर तक के एक हजार रुपये तय किए हैं। जबकि इसके बाद 10 रुपये प्रति किलोमीटर और आधा घंटे से ज्यादा इंतजार करने पर सौ रुपये प्रति घंटा के हिसाब से पैसे देने होंगे। इसी तरह ऑक्सीन वाली एंबुलेंस के 25 किलोमीटर तक 1500 रुपये और इसके बाद प्रति किलोमीटर 12 रुपये और आधा घंटे से अधिक इंतजार के लिए डेढ़ सौ रुपये प्रति घंटा रेट निर्धारित किए गए। जबकि वेंटिलेटर वाली एंबुलेंस के 25 किलोमीटर तक 3000 रुपये और इसके बाद 15 रुपये प्रति किलोमीटर और आधा घंटे से अधिक इंतजार के ढ़ाई सौ रुपये प्रति घंटा निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

बता देें कि अमर उजाला ने 17 मई के अंक में ‘दाह संस्कार से महंगा पड़ रहा शव को श्मशानघाट तक ले जाने का किराया’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें बताया गया था कि निजी एंबुुलेंस वाले किस तरह मनमर्जी से किराया वसूल रहे हैं। कोविड संक्रमित मरीजों को श्मशान घाट तक ले जाने के लिए कोई वाहन न होने के चलते एंबुलेंस वाले इस चीज का फायदा उठा रहे हैं और 4-5 किलोमीटर के सफर के लिए 2500 से लेकर 5000 रुपये तक वसूल रहे हैं। साथ ही वह लोगों से ग्लव्स और सैनिटाइजर की मांग करते हैं। इसके बाद इस मामले को आम आदमी पार्टी की ओर से भी उठाया गया था। इसके बाद इस मुद्दे पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed