फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Administration built public toilets every kilometer in Zirakpur and Baltana

Mohali News: जीरकपुर और बलटाना में हर एक किलोमीटर पर सार्वजनिक शौचालय बनाए प्रशासन

Mon, 24 Feb 2025 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Administration built public toilets every kilometer in Zirakpur and Baltana
अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। संवाद 
मोहाली। अमर उजाला फाउंडेशन ने रविवार को बलटाना में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें क्षेत्र की महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद थीं। कार्यक्रम में महिलाओं ने जीरकपुर और बलटाना की मार्केट और सार्वजनिक स्थानों के आसपास पब्लिक शौचालय बनाने का मुद्दा उठाया। महिलाओं ने कहा कि प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा और शहर की स्वच्छता को ध्यान में रखकर जीरकपुर और बलटाना के इलाके में हर एक किलोमीटर में महिलाओं-पुरुषों के लिए पब्लिक शौचालय बनाए। बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं के अलावा अन्य को शौचालय नहीं होने पर परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


हमारी प्रशासन से अपील है कि जीरकपुर और बलटाना में पब्लिक शौचालय का निर्माण कराएं। -मीना सचदेवा, बलटाना।

हर एक किलोमीटर में प्रशासन को पब्लिक शौचालय बनाना चाहिए। जिससे लोगों को खुले में न जाना पड़े। -अमन दीप कौर, बलटाना।

क्षेत्र के बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर पब्लिक शौचालय जल्द बनाने चाहिए। -गीता मकाड़िया, बलटाना।

प्रशासन को महिलाओं की सुरक्षा और शहर की स्वच्छता के लिए पब्लिक शौचालय बनाने की आवश्यकता है। -बलजीत कौर बावा, बलटाना।

बलटाना और जीरकपुर में प्रशासन को पब्लिक शौचालय जल्द से जल्द बनाने चाहिए। -कृष्णा सब्रवात, बलटाना।


महिलाओं को खुले में जाने में शर्मिंदगी महसूस होती है। सरकार को महिलाओं की इस समस्या का समाधान करना चाहिए। -कैलाश कोचर, बलटाना।


गर्भवती महिलाओं के लिए पब्लिक शौचालय का न होना एक बड़ी समस्या है। ऐसी स्थिति में उन्हें खुले में शौच क्रिया करने में काफी परेशानी होती है। -अनीता सचदेवा, बलटाना।
विज्ञापन



घर से बाहर मार्केट में शॉपिंग के लिए जाते हैं। अगर शौच क्रिया करनी होती है, तो खुले में या फिर घर वापस आकर करना पड़ता है। - शारदा, बलटाना।


अगर बच्चों के साथ मार्केट जा रहे हैं, तो उनको खुले में ही शौच करवाना पड़ता है। पब्लिक शौचालय हों तो यह परेशानी न उठानी पड़े। - जसविदंर कौर, बलटाना।


जीरकपुर में पब्लिक शौचालय न होना एक बहुत ही बड़ी समस्या है। जब बाजार जाते हैं तो खुले में शौच जाने के अलावा कोई विकल्प ही नजर नहीं आता है। -बबीता गुप्ता, बलटाना निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन



बुजुर्गों को भी पब्लिक शौचालय की कमी महसूस होती है। ऐसी स्थित में बुजुर्गों को घर से बाहर शौच जाना हो तो काफी परेशानी होती है। -अनीता, निवासी बलटाना।

प्रशासन को एक किलोमीटर की दूरी पर पब्लिक शौचालय जरूर बनाना चाहिए। -कमलेश गुप्ता, निवासी बलटाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed