फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Aditya Sharma of Zirakpur achieved 70th rank in UPSC

Mohali News: मनीमाजरा ऑटो एजेंसी में लगी आग, कई ई-रिक्शा जले

Thu, 08 Feb 2024 04:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Aditya Sharma of Zirakpur achieved 70th rank in UPSC
मनीमाजरा। ओल्ड रोपड़ रोड पर समाधि गेट के पास बनी पार्किंग के सामने ट्राइसिटी ई-रिक्शा राइडर की ऑटो एजेंसी में मंगलवार रात सवा एक बजे आग लग गई। इसमें वर्कशॉप में खड़े नए व पुराने ई-रिक्शा और एक सनलेबल मशीन जलकर नष्ट हो गई। मशीन की कीमत 25 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं, 10 लाख के ई-रिक्शा जल गए। यहीं नहीं, अंदर पड़े 10 बैटरे और चार्जर भी जल गए। इसके साथ अंदर पड़ा सारा सामान जल गया। गनमीत रही कि आग एजेंसी के ऑफिस और पहली मंजिल पर नहीं पहुंची अन्यथा जान की क्षति भी हो सकती थी। इस दौरान एजेंसी की वर्कशॉप में से एक कर्मचारी ने भागकर जान बचाई। लोगों ने बताया कि जब दुकानों के बाहर बिजली के तार में आग लगी तो जोर-जोर धमाके हो रहे थे। यह देखकर उन्होंने तुरंत बिजली विभाग के लैंड लाइन नंबर पर फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद फिर किसी ने एक जेई को फोन किया तब जाकर बिजली को बंद किया गया। फायर विभाग ने मौके पर पहुंचकर काबू पा लिया। एजेंसी के मालिक मनमोहन गुप्ता का कहना कि आग लगने से 50 लाख से ज्यादा के सामान जलकर नष्ट हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed