फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ADC visited Patiala Chowk to make arrangements for drainage of rainwater

Mohali News: बरसाती पानी की निकासी के प्रबंध को लेकर एडीसी ने किया पटियाला चौक का दौरा

Wed, 13 Aug 2025 01:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
ADC visited Patiala Chowk to make arrangements for drainage of rainwater
जीरकपुर। पटियाला चौक में बरसात का पानी भरने के कारण भारी जाम की समस्या हो जाती थी। इस समस्या के समाधान के लिए मोहाली जिला प्रशासन ने ड्रेनेज लाइन डालने का निर्णय लिया था। बीते कुछ दिन पहले यहां ड्रेनेज लाइन डाल भी दी गई। इसका काफी हद तक फायदा यह हुआ कि इस बार बारिश में पानी पहले के मुकाबले काफी कम रुका। पानी की निकासी की समस्या पूरी तरह ठीक न होने के कारण यहां जाम की समस्या पहले जैसी ही बनी हुई है। इसे देखकर मंगलवार को एडीसी अनमोल सिंह ने पटियाला चौक का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ कार्यकारी अधिकारी जगजीत सिंह जज और एमई चरणपाल सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों ने पानी को तेजी से निकालने के अन्य प्रबंध करने पर चर्चा की। इस दौरान आसपास की सोसाइटियों का पानी पटियाला चौक में आ रहा है। इसको लेकर सोसाइटी में रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए कहा गया है। इस दौरान पटियाला रोड पर स्थित वाटर लॉगिंग की समस्या का समाधान करने के लिए एनएचएआई से बात की गई।
विज्ञापन


पटियाला चौक में वाटर लॉगिंग की समस्या की बहुत ज्यादा शिकायतें आ रही थी तो यहां एक नई ड्रेनेज लाइन डाली गई है। पानी की निकासी में काफी मदद मिली है। समस्या को पूरी तरह ठीक करने के लिए आज मौके का दौरा किया गया है। आसपास की सोसाइटियों का पानी यहां आता है उनको सोसाइटियों में रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए बोला है ताकि उनका पानी पटियाला चौक में ना आए। अन्य प्रबंध भी करने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। -अनमोल सिंह, एडीसी मोहाली अर्बन।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed