{"_id":"69ff994c10abc605350906ef","slug":"actress-raped-blackmailed-by-making-pornographic-video-mohali-news-c-71-1-mli1016-142268-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: अभिनेत्री से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: अभिनेत्री से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल
विज्ञापन
मोहाली। साउथ और पंजाबी इंडस्ट्री में काम करने वाली एक अभिनेत्री से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। अभिनेत्री से अपने ही दोस्त पर ब्लैकमेलिंग और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। थाना वुमन सेल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कपूरथला निवासी अक्षय के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपी फिलहाल गिरफ्त से बाहर है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह साउथ और पंजाबी इंडस्ट्री में बतौर अभिनेत्री काम करती है। उसकी मुलाकात आरोपी अक्षय से सोशल मीडिया से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और बाद में नजदीकियां बढ़ गईं। अभिनेत्री के अनुसार आरोपी ने उसे अप्रैल 2025 में गानों की शूटिंग के सिलसिले में मोहाली बुलाया था। इसके बाद दोनों के बीच लगातार फोन पर बातचीत होती रही। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने बाद में उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। उसे उसने स्वीकार कर लिया। दोनों की सगाई भी हो गई थी।
अभिनेत्री ने बताया कि अगस्त 2025 में आरोपी ने उसे सेक्टर-127 स्थित एक फ्लैट में मिलने के लिए बुलाया। वहां आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया और उसकी मर्जी के बिना संबंध बनाए।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि आरोपी ने इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली और बाद में उसी वीडियो से उसे ब्लैकमेल करता रहा। आरोपी उसे बार-बार मिलने के लिए मजबूर करता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी करता था।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी नशे की हालत में कई बार उसके साथ हिंसक व्यवहार करता था। लगातार परेशान किए जाने के बाद उसने पुलिस में शिकायत की। थाना वुमन सेल इंचार्ज अमरदीप कौर के अनुसार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।