फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Actor becomes bus conductor of CTU

सीटीयू का बस कंडक्टर बन गया एक्टर

Sat, 28 Aug 2021 02:08 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Actor becomes bus conductor of CTU
मोहाली। आप अगर कला के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हो तो उसके लिए किसी प्लेटफार्म की जरूरत नहीं, बस आप अपनी मेहनत करते जाएं और नतीजा एक दिन आपके सामने होगा। इस बात को जीरकपुर के गांव नाभा के रहने वाले हरदीप सिंह ने साबित कर दिया। हरदीप ने परिजनों के कहने पर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, लेकिन वह आज सीटीयू में कंडक्टर की नौकरी कर रहे हैं। वहीं, कंडक्टर की नौकरी करने के साथ-साथ अब एक एक्टर के रूप में एक पंजाबी एलबम के अंदर लीड रोल अदा करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

हरदीप ने बताया कि मेरा पालन पोषण लालड़ू में अपने नाना के घर हुआ और 12वीं की पढ़ाई पूरी होने के बाद मैं अपने परिजनों के पास आ गया। उन्होंने मुझे चंडीगढ़ के खालसा कॉलेज से नॉन मेडिकल में दाखिला दिलाकर इंजीनियर बनाना चाहा, लेकिन 2018 में मेरी नौकरी सीटीयू में लग गई और एक्टिंग का शौक मुझे बचपन से ही था। अपनी पढ़ाई के साथ-साथ हरदीप स्कूल कार्यक्रमों में स्किट, मिमकरी व गीतों पर नाच-गानों में अपनी अदायगी को लोगों के सामने रखता रहता था। हालांकि मुझे अपने शौक को प्रोफेशन बनाने में आर्थिक मदद जरूरत पड़ी, लेकिन मैंने कभी इस बोझ अपने परिजनों के ऊपर नहीं पड़ने दिया। बल्कि बिग बाजार मॉल में पार्ट टाइम नौकरी करके पैसे एकत्रित किए और एकत्रित किए पैसों की मदद से अपने टैलेंट को निखारने के लिए स्मार्टफोन खरीदकर अपनी फोटोज के साथ वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया पर खूब वायरल की। हरदीप ने बताया कि मेरे से छोटी एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है और छोटा भाई सिविल सचिवालय में कार्यरत है।
विज्ञापन

रॉकी मेंटल, जग्गा ज्योंदा में कर चुके काम
हरदीप ने बताया कि रॉकी मेंटल फिल्म में उसका कुछ सेकेंड का किरदार है, जिसको लोगों ने खूब पसंद किया और रॉकी मेंटल के बाद मेरे पसंदीदा एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ मुझे फिल्म जग्गा ज्योंदा में रोल करने का मौका मिला, जो मेरे लिए किसी सपने से कम नहीं था। इसके अलावा, सूरमा फिल्म के अंदर मेरा छोटा किरदार है। इन सभी प्रोजेक्टों के अंदर की गई थोड़ी-थोड़ी मेहनत ने आज मुझे एक पंजाबी गीत के लिए लीड रोल मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed