फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Activa rider dies due to accident with Scorpio

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक्टिवा सवार की मौत

Sat, 17 Oct 2020 01:51 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Activa rider dies due to accident with Scorpio
कुराली। शहर के रेलवे फ्लाईओवर पर हुए हादसे में स्कूटर सवार की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। स्थानीय रूपनगर रोड पर रेलवे फ्लाईओवर के ऊपर यह हादसा उस समय हुआ जब रूपनगर की ओर से आ रहे एक एक्टिवा नंबर पीबी 03 एबी 3678 पर सवार दो लोगों को दूसरी ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों एक्टिवा सवार नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल आजाद सिंह और शिवचरन दास को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां पर शिवचरण दास पुत्र राम बिलास वासी बठिंडा ने दम तोड़ दिया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दूसरे घायल आजाद सिंह के बयान पर स्कॉर्पियो चालक साहिल निवासी जांडला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी स्कॉर्पियो चालक साहिल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed