फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Activa rider dies after coming under tipper

टिप्पर के नीचे आने से एक्टिवा सवार व्यक्ति की मौत

Wed, 22 Dec 2021 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Activa rider dies after coming under tipper
डेराबस्सी। मुबारिकपुर रेलवे अंडरपाथ में मंगलवार को सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक्टिवा सवार व्यक्ति की ओवरलोड टिप्पर के नीचे आने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद रोष में आए मृतक के पारिवारिक सदस्यों और रिश्तेदारों ने मुबारिकपुर सड़क पर जाम लगा दिया। इस हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके पर टिप्पर छोड़ कर फरार हो गया। मृतक की पहचान रमेश कुमार उर्फ रिंकू पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी गांव मुबारिकपुर के रूप में हुई है, जो त्रिवेदी कैंप में मोटरसाइकिल मैकेनिक का काम करता था। मुबारिकपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज अर्शदीप शर्मा ने सड़क पर बैठे लोगों को शांत करते हुए कुछ देर बाद जाम खुलवा दिया। बता दें कि इससे पहले भी रेलवे अंडरपाथ में एक सड़क हादसे में व्यक्ति की इसी तरह मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 9 बजे रिंकू अपने एक्टिवा पर त्रिवेदी कैंप से मुबारिकपुर जा रहा था। इसी दौरान एक टिप्पर ने उसको अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में रिंकू टिप्पर के टायर के नीचे कूचला गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टिप्पर को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed