{"_id":"691e24f7deeba4f1b20015f8","slug":"action-taken-against-illegal-mining-in-village-saini-majra-one-poclain-machine-and-one-tipper-seized-mohali-news-c-71-1-spkl1025-135845-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: गांव सैणी माजरा में अवैध माइनिंग पर कार्रवाई, एक पोकलेन मशीन और एक टिप्पर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: गांव सैणी माजरा में अवैध माइनिंग पर कार्रवाई, एक पोकलेन मशीन और एक टिप्पर जब्त
विज्ञापन
मोहाली। मोहाली के गांव सैणी माजरा में माइनिंग विभाग की टीम ने छाप मारा और गैरकानूनी रूप से रेत व मिट्टी निकालने की गतिविधियों का भंडाफोड़ किया। विभाग ने संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
माइनिंग विभाग के जेई-कम-माइनिंग इंस्पेक्टर शुभम सिंगला और पंकज जिंदल को शिकायत मिलने पर ब्लॉक माजरी के गांव सैणी माजरा में जांच की गई। टीम के अचानक पहुंचने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर दो स्थानों पर बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी निकासी का खुलासा हुआ। पहले स्थान पर लगभग 1,00,800 घन फुट और दूसरे स्थान पर 1,06,920 घन फुट मिट्टी की गैरकानूनी खुदाई दर्ज की गई।
मौके से मिले सबूतों के आधार पर विभाग ने सतनाम सिंह पुत्र उजागर सिंह निवासी गांव खिजराबाद के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इस दौरान टीम ने अवैध माइनिंग में प्रयोग हो रही एक पोकलेन मशीन और एक टिप्पर भी जब्त कर लिए गए हैं। साथ ही थाना ब्लॉक माजरी में मामला भी दर्ज किया गया। संबंधित स्थानों पर अवैध निकासी के संबंध में आर-नोटिस जारी कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए राजस्व विभाग को सूचित कर दिया गया है।