फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Action against street vendors ineffective, questions raised on the functioning of the Municipal Corporation

Mohali News: रेहड़ी-फड़ी पर कार्रवाई बेअसर, नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Sun, 23 Nov 2025 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Action against street vendors ineffective, questions raised on the functioning of the Municipal Corporation
मोहाली। शहर में लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान सिर्फ कुछ चुनिंदा सेक्टरों तक ही सीमित है। फेज-4 के बोगेनविलिया पार्क के आसपास और फेज-11 में सड़क किनारों पर रेहड़ी-फड़ी वालों का कब्जा लगातार बढ़ता जा रहा है। परिणामस्वरूप फेज-4 में तो हर दिन जाम लगना आम बात हो गई है, वहीं फेज-11 में फल व अन्य सामान बेचने वालों ने गलियों तक कब्जा कर रखा है, जिससे स्थानीय निवासी बेहद परेशान हैं। इसके अलावा भी कई ऐसे सेक्टर हैं, जहां पर नगर निगम कार्रवाई नहीं कर रहा है। निवासियों का आरोप है कि नगर निगम केवल औपचारिक कार्रवाई कर रही है ताकि रिकॉर्ड में काम पूरा दिख सके, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई स्थायी समाधान नहीं हो रहा। लोगों का कहना है कि शहर को साफ-सुथरा और अतिक्रमण मुक्त बनाने के बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, पर अब जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारियों को जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि निगम की उदासीनता और ढीली कार्रवाई के चलते असामाजिक गतिविधियां भी बढ़ रही हैं। महिलाओं और बुजुर्गों को सड़क पर चलने तक में दिक्कत आती है। लोगों की नगर निगम अधिकारियों से मांग की है कि पूरे शहर में एकसमान कार्रवाई की जाए और फेज-4 व फेज-11 में तुरंत अवैध कब्जे हटाकर सड़क यातायात को सुचारू किया जाए।
विज्ञापन



कार्रवाई के बाद फिर लग जाती हैं रेहड़ियां
नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई बस चंद मिनटों का असर ही दिखा पा रही है। कार्रवाई होते ही रेहड़ियां हटाई जाती हैं, लेकिन निगम टीम के जाते ही दोबारा वहीं सज जाती हैं। इससे सड़क किनारे अतिक्रमण की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है और लोगों में निगम प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन



मोहाली में दो स्ट्रीट वेंडिंग जोन तैयार
नगर निगम की ओर से फेज-6 और सेक्टर-78 में दो स्ट्रीट वेंडिंग जोन तैयार किए गए हैं। इन जोनों को बनाने पर निगम ने लाखों रुपये खर्च किए हैं ताकि शहर में अवैध रेहड़ी-फड़ी लगाने की समस्या को रोका जा सके। रेहड़ी-फड़ी चालकों का कहना है कि इन जोनों में जगह बहुत कम है और बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। इस कारण वे वहां व्यवसाय करने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर निगम की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। जब्त किया गया सामान नहीं छोड़ा जा रहा है। कार्रवाई के बाद फिर से उसी जगह रेहड़ी-फड़ी लगाई जा रही है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - परमिंदर पाल सिंह, कमिश्नर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed