{"_id":"60d2f2f350b9fa10404d4278","slug":"accused-of-sending-vulgar-messages-to-girls-arrested-by-mohali-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली: लड़कियों को व्हाट्सएप पर भेजता था अश्लील मैसेज, मोबाइल लोकेशन के आधार पर धरा गया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोहाली: लड़कियों को व्हाट्सएप पर भेजता था अश्लील मैसेज, मोबाइल लोकेशन के आधार पर धरा गया
Wed, 23 Jun 2021 02:08 PM IST
निवेदिता वर्मा
अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली
अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 23 Jun 2021 02:08 PM IST
सार
पुलिस ने इस मामले के लिए साइबर एक्सपर्ट की मदद ली। जांच में सामने आया कि मैसेज व्हाट्सएप और इंटरनेट के माध्यम से किए जाते हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की लोकेशन निकाल कर उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजने का आरोपी काबू।
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
मोहाली पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को काबू किया है जो व्हाट्सएप पर लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करता था। काफी समय से पुलिस को उसकी तलाश थी। आरोपी की पहचान छोटू उर्फ अमर निवासी उत्तर प्रदेश हाल निवासी खरड़ के रूप में हुई है । आरोपी पर पुलिस ने छेड़छाड़ और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। एसएसपी सतिंदर सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ऐसे काम करने वाले को माफ नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस के ध्यान में आया था कि खरड़ एरिया में कोई व्यक्ति लड़कियों को फोन पर अश्लील मैसेज भेजता है। इतना ही नहीं, कोई लड़की उसे रोकती तो आरोपी उसके साथ गाली गलौच करता। यह सिलसिला काफी समय से चल रहा है। कई लड़कियां उस वजह से परेशान थीं। मामला पुलिस तक पहुंचा तो जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले के लिए साइबर एक्सपर्ट की मदद ली। जांच में सामने आया कि मैसेज व्हाट्सएप और इंटरनेट के माध्यम से किए जाते हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की लोकेशन निकाल कर उसे दबोच लिया। साथ ही उसके पास से लड़कियों को मैसेज भेजने के लिए प्रयोग किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लड़कियों को मैसेज भेजने का आदी है।
विज्ञापन