{"_id":"5e066c9d8ebc3e8818228b00","slug":"accused-of-provoking-the-feelings-of-the-christian-community-mohali-news-pkl36131901","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईसाई समुदाय की भावनाओं को भड़काने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईसाई समुदाय की भावनाओं को भड़काने का आरोप
विज्ञापन
खरड़। बालीवुड स्टार रवीना टंडन, फराह खान व भारती सिंह की ओर से ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाओं संबंधी प्रयोग की गई शब्दाबली को लेकर ईसाई समुदाय के लोगों में रोष है। क्रिश्चिन वेलफेयर सोसायटी खरड़ ने इसे लेकर एसडीएम खरड़ को मांगपत्र दिया है। सोसायटी के प्रधान अमनदीप मसीह समेत कई अन्य लोगों ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, राज्यपाल पंजाब, एडीशनल गृह सचिव पंजाब सरकार, डिप्टी कमीशनर मोहाली को लिखे पत्र में लिखा है कि बाईवल एक पवित्र ग्रंथ है और विश्व भर में समूह इसाई भाईचारे के लिए काफी महत्ता रखता है। इन सभी हस्तियों ने इसाई भाईचारे के धार्मिक शब्द के लिए गलत मजाकिया शब्दाबली का प्रयोग करके विश्व के समूह इसाई भाईचारे की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
फोटो कैप्शन- एसडीएम खरड़ को मांगपत्र देते क्रिश्चिन वेलफेयर सोसायटी के सदस्य।
फोटो नंबर- 27 खरड़-फोटो नंबर 03
विज्ञापन
फोटो कैप्शन- एसडीएम खरड़ को मांगपत्र देते क्रिश्चिन वेलफेयर सोसायटी के सदस्य।
फोटो नंबर- 27 खरड़-फोटो नंबर 03