फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Accused in the murder of former Additional Advocate General's wife reach Chandigarh railway station

Mohali News: पूर्व एडिशनल एडवोकेट जरनल की पत्नी की हत्या के आरोपी चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन तक पहुंचे

Fri, 02 Jan 2026 01:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Accused in the murder of former Additional Advocate General's wife reach Chandigarh railway station
मोहाली। पंजाब के वरिष्ठ वकील और पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल कृष्ण कुमार गोयल की 66 वर्षीय पत्नी अशोक कुमारी की लूट के बाद की गई हत्या के मामले में पुलिस के हाथ कुछ महत्वपूर्ण तथ्य लगे हैं। जांचकर्ताओं ने संदिग्धों के भागने के रास्ते का पता चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन तक लगा लिया है। घरेलू नौकर जो अपराध के समय घर में मौजूद था, वह लुटेरों की जानकारी होने की बात कबूल कर चुका है। इस कबूलनामे के बाद वह अब पुलिस की कड़ी निगरानी में है। पुलिस के अनुसार आरोपी 29 और 30 दिसंबर की रात लगभग 11.40 बजे हाई-प्रोफाइल फेज-5 इलाके में गोयल के घर में घुसे और लगभग 1.26 बजे बाहर निकले।
विज्ञापन

कई जगहों से मिले सीसीटीवी फुटेज में दोनों संदिग्ध घर से मदनपुरा क्रॉसिंग की ओर पैदल चलते हुए दिख रहे हैं। वहां से वह फर्नीचर मार्केट क्रॉसिंग के पास चंडीगढ़ सीमा तक पैदल चले, जहां उन्होंने एक ऑटो-रिक्शा किराए पर लिया। सीसीटीवी फुटेज की आगे की जांच से पता चला कि ऑटो-रिक्शा ने संदिग्धों को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर छोड़ा। इसके बाद दोनों लोगों को स्टेशन परिसर में प्रवेश करते देखा गया। पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि संदिग्धों ने एक ट्रेन पकड़ी, हालांकि, चल रही जांच के हिस्से के रूप में ट्रेन का नाम गुप्त रखा गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरमनदीप सिंह हंस ने कहा कि नौकर की भूमिका अत्यधिक संदिग्ध हो गई है।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि कई पुलिस टीमें फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए 24 घंटे काम कर रही है। उन्होंने कहा पुलिस टीम ने उनकी पहचान कर ली है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने यह भी बताया कि परिवार ने जांचकर्ताओं को बताया कि घर से 8.5 लाख रुपये नकद और लगभग 50 तोला सोने के गहने गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed