फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Accused death in police custody

डेराबस्सी पुलिस की हिरासत में आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Fri, 25 Dec 2020 02:32 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 02:32 AM IST
विज्ञापन
Accused death in police custody
डेराबस्सी। स्थानीय पुलिस थाने के अंदर धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसकी पहचान दिल्ली के रहने वाले परमजीत सिंह (67) के रूप में हुई। मृतक आरोपी को मोहाली की आर्थिक अपराधा शाखा द्वारा गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया गया, जिसको अदालत ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था, लेकिन पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश में आरोपी को जीरकपुर की बजाए डेराबस्सी पुलिस थाने में रख दिया है। डेराबस्सी पुलिस थाने की हिरासत में परमजीत की तबीयत बुधवार देर शाम करीब 8 बजे खराब हो गई। उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया और यहां पर डाक्टरों द्वारा इलाज मिलने के बाद उसे दोबारा पुलिस थाने ले आए। वहीं, वीरवार को सुबह 8 बजे दोबारा उसकी तबीयत खराब होने के चलते सिविल अस्पताल डाक्टरों के पास लाया गया, परंतु डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। आला अधिकारियों की इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद न्यायिक अधिकारियों के अधीन जज गौरव दत्ता के नेतृत्व में 3 डाक्टरों के बोर्ड द्वारा मृतक का पोस्टमार्टम किया गया। वहीं, करीब डेढ़ घंटे तक चले पोस्टमार्टम के दौरान फोरेंसिक विभाग के डाक्टर के अलावा स्थानीय अस्पताल में दो डाक्टर हरलीन बग्गा और दीपइंद्र सिंह मौजूद रहे, जिन्होंने पोस्टमार्टम की बाकायदा वीडियोग्राफी भी करवाई। जबकि इस पूरी कार्रवाई के दौरान जज गौरव दत्ता सिविल अस्पताल में मौजूद रहे और मृतक के परिजनों के बयानों को दर्ज करवाए।
विज्ञापन

पुलिस बोली-खराब थी आरेापी की तबीयत
मोहाली आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद दिल्ली निवासी परमजीत सिंह खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करके गिरफ्तार किया था, जिसको डेराबस्सी पुलिस थाने में रखा हुआ था। आरोपी परमजीत की तबीयत खराब थी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

-राजपाल गिल, एसएचओ, जीरकपुर पुलिस थाना।
डाक्टर बोले-मृत अस्पताल पहुंचा था आरोपी
बीती रात परमजीत सिंह को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था और यहां डाक्टरों की जांच के बाद पुलिस अधिकारी उसे वापस थाने ले गए। जबकि वीरवार सुबह जब उसे दोबारा अस्पताल लाए तो उसकी मौत हो चुकी थी। जबकि मृतक परमजीत सिंह न्यायिक अधिकारियों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम किया गया, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। जबकि मृतक की लाश का कोरोना टेस्ट भी लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संगीत जैन, एसएमओ, सिविल अस्पताल, डेराबस्सी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed