फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Accused caught for serving liquor to customers and running hookah bar, released on bail

Mohali News: ग्राहकों को शराब पिलाने और हुक्का-बार चलाने पर आरोपी पकड़ा, जमानत पर रिहा

Fri, 22 Dec 2023 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Accused caught for serving liquor to customers and running hookah bar, released on bail
मोहाली। टीडीआई सेक्टर-118 स्थित बर्लिन रेस्टोरेंट पर पुलिस ने छापामारी कर कार्रवाई की है। मौके से दो बोतल शराब (पंजाब में बिक्री हेतु), पांच हुक्के, छह पाइप, पांच चिलम और दो पैकेट फ्लेवर बरामद हुए। उक्त रेस्टोरेंट का मालिक इस संबंधी कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। इसके बाद मौके से काबू कर केस दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह वासी गांव बालोकी जिला जालंधर के रूप में हुई है। फिलहाल बलौंगी थाना पुलिस ने आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस गश्त व चेकिंग के संबंध में बलौंगी स्थित टैक्स बैरियर के पास मौजूद थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि उक्त आरोपी हरप्रीत सिंह सेक्टर 118 टीडीआई सिटी स्थित बर्लिन रेस्टोरेंट का मालिक है। यहां वह बिना लाइसेंस या परमिट के अपने ग्राहकों को शराब पिलाता है। इतना ही नहीं वहां अवैध तौर पर हुक्का बार भी चलता है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट पर छापा मारा और उक्त आरोपी को मौके से काबू किया गया। मौके से उक्त सामान बरामद हुआ। आरोपी इस संबंधी कोई भी लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका, जिसे मौके से काबू किया गया। बताया जा रहा है आरोपी ने दो महीने पहले ही यह रेस्टोरेंट खोला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed