फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Accidents happen and traffic jams occur at the cuts of Chandigarh-Ambala highway

Mohali News: चंडीगढ़-अंबाला हाईवे के कटों पर होते हैं हादसे, लगते हैं जाम

Mon, 14 Jul 2025 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Accidents happen and traffic jams occur at the cuts of Chandigarh-Ambala highway
जीरकपुर। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर लोग ट्रैफिक के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते नजर आते हैं। फ्लाईओवर के नीचे कई जगहों से लोग अवैध कटों से वाहन पार करते हैं। कई बार दो पहिया वाहन चालक तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आ जाते हैं। इस कारण जगह-जगह बने कटों से वाहन निकालने पर हाईवे पर जाम लगता है।
विज्ञापन

मेट्रो मॉल के सामने फुट ओवरब्रिज के नीचे भी दोपहिया वाहनों को डिवाइडर क्रॉस करते देखा जा सकता है। अपना समय बचाने के चक्कर में इस फ्लाईओवर के दूसरी तरफ होटल रमाडा के सामने भी लोग अक्सर डिवाइडर क्रॉस करते हैं। इस कारण कई बार दूसरी तरफ से आने वाले वाहन चालकों की समझदारी से हादसे होते-होते बचे हैं। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में दो पहिया वाहन चालक डिवाइडर क्रॉस करते हैं। इसके अलावा बड़े वाहन ट्रैक्टर ट्राली और टेंपो भी इस डिवाइडर को क्रॉस करते हैं।
विज्ञापन

गड्ढे को लोगों ने पाट दिया
करीब छह माह पहले होटल रमाडा के सामने बने डिवाइडर के बीचोबीच ट्रैफिक पुलिस ने गहरा गड्ढा भी खुदवा दिया था ताकि वाहन चालक इसे क्रॉस ना कर सके लेकिन लोगों ने फिर से उन गड्ढों को मिट्टी भरकर रास्ता बना लिया। इसके अलावा प्रीत कॉलोनी के सामने फ्लाईओवर के नीचे बने अवैध कट पर एक बड़ा बिजली का खंभा रखवा दिया था लेकिन फिर भी लोग जैसे-तैसे करके वहां से लगातार गुजरते देखे जा सकते हैं। लोगों ने एक और अवैध कट एनके शर्मा ऑफिस के सामने बना लिया। इस कट से सबसे अधिक दो पहिया वाहन निकलते देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्रवाई होनी चाहिए
लोगों को अपनी जिंदगी के साथ-साथ दूसरों की जिंदगी का भी ख्याल रखते हुए ऐसे अवैध कट नहीं बनाने चाहिए। अगर कहीं भी कोई ऐसा अवैध कट बना हुआ भी हो तो उसे प्रयोग करने की बजाय ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए सही रास्ते से जाना चाहिए। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। - साहिल अरोड़ा, चेयरमैन, फर्नीचर मार्केट बलटाना

कट स्थाई तौर पर बंद करें
हमें अच्छे नागरिक का फर्ज अदा कर नियमों का पालन करना चाहिए। संबंधित अधिकारी को डिवाइडर पर मजबूत ग्रिल लगाकर अवैध कट को स्थाई तौर पर बंद कर देना चाहिए। फ्लाईओवर के नीचे बने अवैध कटों को बंद करके वहां पर भी स्थाई बंदोबस्त करना चाहिए। -मणि शर्मा, समाजसेवी।


हम उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर संबंधित विभाग से इन अवैध कटों को बंद करने के लिए कह चुके हैं। इसके अलावा हम अपने स्तर पर भी यहां से गुजरने वाले लोगों पर नियमों के अनुसार कार्रवाई कर रहे हैं। -गुरवीर सिंह बड़ैच, प्रभारी, ट्रैफिक पुलिस जीरकपुर



हमारी पेट्रोलिंग पार्टी समय-समय पर हाईवे पर लोगों द्वारा बनाए अवैध कट को बंद करती रहती है लेकिन कुछ समय बाद फिर लोगों द्वारा कट बना लिए जाते हैं। लोगों को खुद अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए ऐसा नहीं करना चाहिए। अपनी जान के साथ-साथ दूसरे की जान को जोखिम में नहीं डालना चाहिए। -इकबाल सिंह, अधिकारी, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed