{"_id":"57a8e4c44f1c1b1562ee4bc8","slug":"accident-road-accident-car-accident-bike-accident-mohali-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":" तेज रफ्तार दो कारों ने ढाया कहर, PCR को टक्कर, पिता-पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार दो कारों ने ढाया कहर, PCR को टक्कर, पिता-पुत्र घायल
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Wed, 10 Aug 2016 11:14 AM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार दो कारों ने ढाया कहर, PCR को टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को तेज रफ्तार दो कारें लोगों के लिए कहर बन गईं। सोमवार सुबह रेड लाइट जंप कर एक कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र जख्मी हो गए। वहीं, सोमवार शाम फेज-8 में बेकाबू पोलो कार ने सड़क पार करते हुए पीसीआर की गाड़ी, क्रेटा समेत पांच गाड़ियाें में जबरदस्त टक्कर मारी।
पहली घटना सोमवार सुबह फेज-8 और 3 की ट्रैफिक लाइट पर हुई। रेड लाइट जंप कर एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बलौंगी निवासी विनोद कुमार और उनका छठी कक्षा में पढ़ने वाला बेटा आर्यन घायल हो गए। पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फेज-1 थाने के एएसआई प्रीतपाल ने बताया कि कार चालक फरार है, उसकी तलाश जारी है।
वहीं, सोमवार शाम करीब चार बजे फेज-8 में शिक्षा विभाग के निकट बेकाबू हुई पोलो कार सड़क पर खड़ी फोर्ड कार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि फोर्ड कार ने आगे खड़ी ऑल्टो से जा भिड़ी। पोलो कार की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि फोर्ड कार से टकराने के बाद ग्रीन बेल्ट में लगे पेड़ पौधों के तोड़ते हुए डिवाइडर पार कर दूसरी दिशा में जा पहुंचीं। इसके बाद पोलो कार दूसरी दिशा में खड़ी पुलिस की जिप्सी टकरा गई।
विज्ञापन
पीसीआर जिप्सी में कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि जिप्सी आगे खड़ी क्रेटा से जा टकरा गई। वहीं, पोलो कार चलाने वाला व्यक्ति गाड़ी छोड़कर भाग गया। हादसे की सूचना मिलते ही फेज-8 थाने के एसएचओ लखविंदर मौके पर पहुंचे। पुलिस पोलो कार के चालक की तलाश में जुटी है।
पार्किंग नहीं सड़कों पर खड़े रहते हैं वाहन
ट्रैफिक नियमों को ठेंगा दिखाकर सड़कों पर वाहन खड़े करने का सिलसिला शहर में जारी है। शिक्षा विभाग के आसपास और शहर में ऐसे कई प्वाइंट हैं, जहां ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना हो रही है। सोमवार को जिस समय पोलो कार की टक्कर के बाद एक-एक कर पांच गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही पीसीआर सहित सड़क पर खड़ी चारों गाड़ियों में कोई सवार नहीं था।
नेता को एस्कोर्ट करने के लिए खड़ी थी पीसीआर
सोमवार शाम एक नेता को शिक्षा विभाग के सामने से जाना था। नेता के इंतजार में पीसीआर एस्कोर्ट करने के लिए खड़ी थी। पीसीआर पर तैनात पुलिस कर्मी कुछ ही देर पहले गाड़ी से नीचे उतरे थे। कुछ ही देर बार पोलो कार डिवाइडर पार कर दूसरी ओर पीसीआर में आ भिड़ी।