{"_id":"5d44970b8ebc3e6d10748d9d","slug":"accident-in-zirakpur-one-injured-mohali-news-pkl346328260","type":"story","status":"publish","title_hn":"रांग साइड से आ रही कार ने दूसरी को मारी टक्कर, आधा किमी तक घसीटती गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रांग साइड से आ रही कार ने दूसरी को मारी टक्कर, आधा किमी तक घसीटती गई
विज्ञापन
जीरकपुर-पटियाला रोड पर सड़क हादसे के बाद क्षत्रिग्रस्त कार।
- फोटो : MOHALI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। जीरकपुर-पटियाला रोड पर नाभा पंप से सीएनजी भरवाकर लौट रहे कार सवार गौरव (25) को रांग साइड से आ रही एक अन्य कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गौरव कार सहित करीब आधा किमी तक घसीटता हुआ डिवाइडर से जा टकराया। गौरव का सिर स्टेयरिंग से लगने से वह कार में ही बेहोश हो गया। हादसे के बाद अज्ञात कार चालक फरार हो गया। राहगीरों ने सूचना गौरव के भाई हिमांशु को दी। लोगों की मदद से हिमांशु ने गौरव को चंडीगढ़ सेक्टर-32 जीएमसीएच में दाखिल करवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। हिमांशु ने बताया कि गौरव के सिर में चोट आई है। इधर पुलिस ने गौरव के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिमांशु ने बताया कि यह हादसा वीरवार रात 1.30 बजे हुआ। वह जीरकपुर-पटियाला रोड पर स्थित एक ढाबे पर खाना खाने लगा और अपने भाई को सीएनजी भरवाने के लिए पटियाला रोड पर स्थित पंप पर भेजा। पंप से सीएनजी भरवाकर गौरव चंडीगढ़ की तरफ लौट रहा था कि टोल प्लाजा के पास रांग साइड से आ रही कार ने उसकी कार को ड्राइवर साइड से टक्कर मार दी।
जीरकपुर-पटियाला रोड पर नाभा साहिब स्थित पेट्रोल पंप पर सीएनजी पंप लगने के बाद से गैस भरवाने वालों की लंबी लाइन लगती है। शहर व बाहर से आने वाली टैक्सियों, थ्री व्हीलरों की यहां तादाद बढ़ने से जाम लग जाता है। लोग अपने वाहनों को सड़क पर ही पार्क कर देते हैं और ऐसे में कई बार सड़क हादसे भी हो चुके हैं। वीरवार को हुआ सड़क हादसा इसका ताजा उदाहरण है। बता दें कि सुबह टैक्सियों और थ्री व्हीलरों की संख्या इतनी होती है कि पटियाला सड़क पर लोहगढ़ गुरुद्वारा साहिब तक वाहनों की लाइन लग जाती है। इस ओर ट्रैफिक पुलिस का बिल्कुल ध्यान नहीं है। इस संबंध में ट्रैफिक इंचार्ज गुरजीत सिंह ने बताया कि इसकी जांच कर पंप मालिकों को हिदायत दी जाएगी।