फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   accident in mohali, car hit the scooter, Elderly scooter rider dies, Pinjore on the individual case

कार की चपेट में आने से स्कूटर सवार बुजुर्ग की मौत

Fri, 19 Aug 2016 10:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, लालडू
ब्यूरो, अमर उजाला, लालडू Updated Fri, 19 Aug 2016 10:13 AM IST
विज्ञापन
accident in mohali, car hit the scooter, Elderly scooter rider dies, Pinjore on the individual case
accident - फोटो : graphic
अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर लालड़ू में वीरवार को सुबह सरसीनी के पास एक कार की चपेट में आने से 70 वर्षीय स्कूटर सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक फकीरचंद पुत्र सुंदर लाल निवासी गांव भगवासी पेशे से आटा चक्की की रिपेयर का काम करता है। वीरवार को सुबह वह स्कूटर पर गांव सरसीनी में एक आटा चक्की की रिपेयर के लिए जा रहा था। मुख्य मार्ग पर जैसे ही वह लगभग सवा दस बजे सरसीनी बस स्टैंड के पास पहुंचा तो चंडीगढ़ की ओर से आ रही कार की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के साथ अलग मोटरसाइकिल पर जा रहे उसके बेटे नरेश कुमार के बयान पर कार चालक धर्मपाल निवासी पिंजौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed