फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Academic session begins with Ardaas in Khalsa College

Mohali News: खालसा कॉलेज में अरदास के साथ शैक्षणिक सत्र शुरू

Sun, 24 Sep 2023 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Academic session begins with Ardaas in Khalsa College
मोहाली। फेज-3 स्थित खालसा कॉलेज (अमृतसर) ऑफ टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस स्टडीज में कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. हरीश कुमारी के नेतृत्व में अरदास के साथ शैक्षणिक सत्र 2023-24 शुरू किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ रखवाया गया और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि खालसा कॉलेज गवर्निंग काउंसिल, अमृतसर के सदस्य जेएस गिल, फेज-3ए मोहाली की पार्षद जसप्रीत कौर, राजा कंवरजोत सिंह, अनहद फाउंडेशन मोहाली के डायरेक्टर अमनदीप सिंह और अन्य मेहमानों ने शिरकत की। इस दौरान कॉलेज फैकल्टी मेंबर्स भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को खालसा कॉलेज अमृतसर के इतिहास के बारे में जानकारी दी और खालसा कॉलेज मोहाली के विकास कार्यों की प्रशंसा की। प्रिंसिपल डॉ. हरीश कुमारी ने विद्यार्थियों को कॉलेज के नियम और कॉलेज से संबंधित समस्त महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। प्रिंसिपल ने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर शिक्षण कार्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम के अंत में कॉलेज में लंगर आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed