फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   AAP changed the political landscape in Kharar by handing the reins to Goldy.

Mohali News: खरड़ में गोल्डी को कमान देकर आप ने बदला सियासी परिदृश्य

Thu, 03 Sep 2026 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
AAP changed the political landscape in Kharar by handing the reins to Goldy.
खरड़। आम आदमी पार्टी ने खरड़ विधानसभा हलके में संगठन की कमान युवा नेता परमिंदर सिंह गोल्डी को सौंपकर सियासी पारा चढ़ा दिया है।
विज्ञापन

गोल्डी को नया हलका इंचार्ज बनाए जाने के साथ ही पार्टी के भीतर और बाहर इसे महज संगठनात्मक नियुक्ति के बजाय आने वाले दिनों की राजनीतिक रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। खासकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के लोक मिलनी कार्यक्रम में मौजूदा विधायक अनमोल गगन मान की गैरहाजिरी के बाद हुई इस नियुक्ति ने चर्चाओं को और हवा दे दी है।
गत दिवस गोल्डी की अगुवाई में गांव तीड़ा में मुख्यमंत्री भगवंत मान का लोक मिलनी कार्यक्रम आयोजित हुआ था। कार्यक्रम में विधायक अनमोल गगन मान की गैरहाजिरी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी। इसके कुछ ही समय बाद गोल्डी को हलका इंचार्ज की जिम्मेदारी मिलने से पार्टी के संगठनात्मक समीकरणों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। खरड़ हलका राजनीतिक और भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

इसमें खरड़, कुराली और नयागांव नगर परिषद क्षेत्रों के साथ न्यू चंडीगढ़ भी शामिल है। ऐसे में यहां संगठन की मजबूत पकड़ को पार्टी के लिए अहम माना जाता है। गोल्डी को जिम्मेदारी दिए जाने से पार्टी ने युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने का संकेत भी दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed