{"_id":"69810fd95870f5bc500aa9f0","slug":"a-youth-was-attacked-in-peermuchalla-a-case-was-registered-against-two-mohali-news-c-71-1-mli1010-138696-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पीरमुछल्ला में युवक पर हमला, दो पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पीरमुछल्ला में युवक पर हमला, दो पर मामला दर्ज
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। पीरमुछल्ला के जीएमएस-4 सोसायटी में रविवार सुबह एक युवक पर दो लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित के दोस्त के बयान पर एक नामजद आरोपी और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जीएमएस-4 सोसाइटी के फ्लैट नंबर 9-बी में रहने वाले रमेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह पिछले तीन महीनों से अपने दोस्त अंकित राणा के साथ रह रहा था। एक फरवरी की सुबह करीब छह बजे फ्लैट के बाहर शोर सुनकर जब उसने दरवाजा खोला तो बाहर लोग जमा थे और अंकित गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरी चोटें थीं।
अंकित ने उसे बताया कि उसी सोसाइटी में रहने वाले प्रदीप कुमार उर्फ विक्की ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उसे जान से मारने की नीयत से पीटा है। घायल अंकित को पहले सीएचसी ढकोली ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत के चलते जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया। फिलहाल उसका इलाज जारी है और हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
बताया गया है कि 14 जनवरी को लाउडस्पीकर तेज आवाज में चलाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। पुलिस ने आरोपी प्रदीप कुमार उर्फ विक्की और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।