फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A youth died of drug overdose in Mataur, family said that they will perform the last rites after the accused are caught

Mohali News: मटौर में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, परिजन बोले-आरोपियों के पकड़े जाने के बाद करेंगे अंतिम संस्कार

Tue, 29 Jul 2025 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
A youth died of drug overdose in Mataur, family said that they will perform the last rites after the accused are caught
मोहाली। गांव मटौर में नशे की ओवरडोज से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान सोनू के रूप में हुई है। मृतक सोनू के परिजनों ने आरोप लगाया है कि दो युवक उसे काम पर लगाने के बहाने घर से लेकर गए थे। दोपहर को नशे की हालत में उसे घर के बाहर छोड़कर चले गए। घर पर उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी छुट्टी कर दी।कुछ घंटे बाद उसकी तबीयत दोबारा बिगड़ी तो उसके परिवार वाले उसे जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ ले गए जहां रविवार सुबह 6 बजे उसकी मौत हो गई। अस्पताल के चौकी इंचार्ज ने इस मामले की सूचना मटौर थाने को दी है। पोस्टमार्टम करने के शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों का कहना है कि जब तक नशा करवाने वाले दोनों आरोपी पकड़े नहीं जाते तब तक वह शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
विज्ञापन

परिजनाें के अनुसार तीन माह पहले सोनू के पिता की मौत हो गई थी। सोनू पर लड़की भगाने का मामला दर्ज है। वह एक साल की जेल भी काट कर आया है। शनिवार को उसकी पेशी थी। वह पेशी से घर लौटा तभी उसके दोस्त बंटी और दिलखुश उसे घर से लेकर गए थे। दोपहर 12 बजे सोनू दोनों के साथ बाइक पर बैठकर घर से गया लेकिन 3 बजे वह नशे की हालत में सोनू को घर के बाहर छोड़कर चले गए। बताया जा रहा है कि सोनू को चिट्टे का टीका लगाया गया था। ओवरडोज की वजह से उसे घबराहट होने लगी। सोनू के परिवार का आरोप है कि पांच माह में उनके मोहल्ले में नशे की ओवरडोज से तीसरी मौत है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके मोहल्ले के आसपास नशा सरेआम बिकता है लेकिन पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन


सोनू नाम की शख्स की मौत हुई है। परिवार के अनुसार उसकी तबीयत खराब हुई थी जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी छुट्टी कर दी गई। दोबारा तबीयत बिगड़ने से उसे चंडीगढ़ जीएमसीएच-32 अस्पताल लेकर गए थे। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। कार्रवाई के लिए ड्यूटी अफसर को कहा गया था। नशे की ओवरडोज से मौत होने का मामला सुनने में आया है। इस मामले की हम जांच कर रहे हैं। - अमनदीप कंबोज, एसएचओ थाना मटौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed