{"_id":"665624d50941376cfe0e1d63","slug":"a-youth-arrested-in-illegal-liquor-smuggling-case-mohali-news-c-71-1-mli1004-115130-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: अवैध शराब तस्करी मामले में एक युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: अवैध शराब तस्करी मामले में एक युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
मोहाली। बलौंगी पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मंदीप निवासी गांव गूमटाला जिला अमृतसर के रूप में हुई है। आरोपी ने बलौंगी में किराये पर घर लिया हुआ था। आरोपी को पुलिस ने बलौंगी बैरियर के पास नाकेबंदी दौरान क्रूज गाड़ी में शराब लेकर जाते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना बलौंगी में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जांच अधिकारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर वह पुलिस के साथ गश्त पर थे। पुलिस को सूचना मिली कि मूलरूप से अमृतसर का रहने वाला मंदीप शराब तस्करी करता है। वह चंडीगढ़ से सस्ती शराब लाकर बलौंगी एरिया में सप्लाई करता है। पुलिस ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी की और जब मंदीप नाके से गुजरने लगा तो पुलिस ने शक के आधार पर रोककर उसकी कार की तलाशी ली, जिसमें चंडीगढ़ की शराब मौजूद थी। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर उसे काबू कर लिया।