फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A young woman and her father were beaten over a parking dispute; police are investigating

Mohali News: पार्किंग के विवाद में युवती और उसके पिता को पीटा, पुलिस कर रही जांच

Tue, 13 Jan 2026 02:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
A young woman and her father were beaten over a parking dispute; police are investigating
जीरकपुर। बलटाना के डिवाइन अपार्टमेंट में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक युवती और उसके पिता को पीटने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फ्लैट नंबर 2/बी डिवाइन अपार्टमेंट निवासी सुनैना अरोड़ा पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित एशियन पेंट्स में सीनियर इंटीरियर डिजाइनर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 6 जनवरी की रात करीब 9.15 बजे उनके पिता बाजार से लौटकर स्कूटी फ्लैट के नीचे खड़ी कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी से स्कूटी साइड करने को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि बात बढ़ने पर पड़ोसी पक्ष की महिलाओं ने डंडों से सुनैना पर हमला कर दिया। इससे उनके हाथ, कमर और टांगों पर चोटें आईं। बीच-बचाव करने आए पिता पर भी पाइप से वार किया गया। घटना के बाद परिजनों ने सुनैना को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ढकोली में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसको छुट्टी दे दी गई। पुलिस चौकी बलटाना को अस्पताल से मेडिकल रुक्का मिलने के बाद डीडीआर दर्ज की गई और मामले की पड़ताल की गई। जांच में मारपीट की पुष्टि होने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिकॉर्ड हासिल कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed