फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A young man was murdered over a dispute of Rs 800, two accused arrested

Mohali News: 800 रुपये के विवाद में की थी युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 24 May 2026 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
A young man was murdered over a dispute of Rs 800, two accused arrested
खरड़। बलौंगी थाना क्षेत्र में 800 रुपये के लेन-देन को लेकर एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी खरड़-1 ईशान सिंगला और थाना बलौंगी प्रभारी इंस्पेक्टर पेरीविंकल ग्रेवाल ने इसकी पुष्टि की है। रवि निवासी आजाद नगर बलौंगी ने शिकायत दी थी कि 17 मई की रात उसका भाई अभि गली में अनिल, छोटू और एक अन्य व्यक्ति के साथ बातचीत कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया और तीनों ने मिलकर उसके भाई पर हमला कर दिया। झगड़े के दौरान एक आरोपी ने चाकू से अभि की बाईं तरफ छाती में वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल फेज-6 मोहाली लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि यह पूरा विवाद 800 रुपये की दिहाड़ी के लेन-देन को लेकर हुआ था। मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छोटू और राम रतन, निवासी जिला मैनपुरी (उत्तर-प्रदेश) हाल निवासी आजाद नगर मोहाली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने राम रतन से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। मामले में शामिल तीसरे आरोपी अनिल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed