फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A young man was beaten to death with the intention of capturing the land

Mohali News: जमीन पर कब्जा करने की नीयत से युवक को पीट पीटकर मार डाला

Tue, 26 Aug 2025 01:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
A young man was beaten to death with the intention of capturing the land
मोहाली। थाना सोहाना के अंतर्गत गांव गोबिंदगढ़ में जमीन पर कब्जा करने की नीयत से एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक युवक आकाश है। पुलिस ने हत्या के आरोप में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चार आरोपियों की पहचान मेजर सिंह, अवतार सिंह, लवली, कुलवंत सिंह उर्फ कंता सभी गांव गोबिंदगढ़ निवासी है। इसके अलावा कुछ अज्ञात अज्ञात बताए जा रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। युवक की पत्नी हरप्रीत कौर के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


हरप्रीत कौर ने बताया कि वह गांव गोबिंदगढ़ की रहने वाली है। 10 अक्टूबर 2024 को उसकी शादी आकाश के साथ हुई थी। उसके ससुराल वालों का मेजर सिंह और अवतार सिंह निवासी गांव गोबिंदगढ़ मोहाली के साथ काफी समय से झगड़ा चल रहा है। इस कारण वह सभी गांव लखनौर में रहते हैं। 17 अगस्त की शाम को वह अपनी सास पूनम रानी और अपने चाचा बलवान सिंह निवासी गांव सैदपुर, बेटी प्रीति के साथ कुछ घरेलू जरूरत का सामान लेने के लिए गांव गोबिंदगढ़ अपने घर आई थी। रात के करीब 10 बजे थे। जब उनके पड़ोसी मेजर सिंह, अवतार सिंह, कुलवंत सिंह उर्फ कंता, लवली अपने साथ तीन चार अज्ञात व्यक्तियों और महिलाओं के साथ गांव गोबिंदगढ़ में आए। उन्होंने अपने हाथों में लोहे के पाइप और डंडे पकड़े थे। उन्होंने घर के बाहर गली में आकर उन्हें गालियां देनी शुरू कर दी। इसी बीच उसका पति आकाश उन्हें लेने के लिए वहां आ गया, तो उक्त व्यक्ति और महिलाओं ने गाली-गलौज शुरू कर दी। उसके पति आकाश ने विरोध किया तो मेजर सिंह ने उसके सामने अपने हाथ में पकड़े लोहे के पाइप से उसके पति पर हमला कर दिया। हमले में उसका पति नीचे जमीन पर गिर गया। उक्त व्यक्ति और महिलाओं ने बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। वे मदद के लिए चिल्लाने लगे तो हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और वह अपने हथियारों के साथ मौके से भाग गए। दुश्मनी का कारण यह बताया जा रहा है कि मेजर सिंह और अन्य लोग उनकी जगह पर जबरदस्ती कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने आकाश को इलाज के लिए सिविल अस्पताल फेज-6 में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टर ने उसके पति आकाश की गंभीर हालत देखकर उसको पीजीआई रेफर कर दिया। रास्ते में ही आकाश की मौत हो गई। पुलिस ने बयान दर्ज करने के उपरांत उक्त हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed