फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A young man returning home from work was injured by three snatchers.

Mohali News: काम से घर लौट रहे युवक को तीन झपटमारों ने किया घायल

Fri, 03 May 2024 03:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Fri, 03 May 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
A young man returning home from work was injured by three snatchers.
फोन न देने पर छीनने के लिए किया था पेट पर वार, हाथ आगे किया तो लगा कट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। काम से घर लौट कर जा रहे एक युवक पर तीन झपटमारों ने चाकू से हमला कर दिया। जब एक झपटमार उसके पेट में चाकू मारने लगा तो पीड़ित ने हाथ आगे कर दिया। इससे उसके हाथ पर चाकू लग गया और हाथ पर गहरा घाव हो गया। परिवार ने उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। जानकारी के मुताबिक घायल के हाथ में आठ टांके लगे हैं।

घायल किशन वासी फेज-1 ने बताया कि वह एक मोबाइल रिपेयर की दुकान पर काम करता है। रविवार को वह रात नौ बजे दुकान बंद कर पैदल घर लौट रहा था। जब वह कमला मार्केट के पास पहुंचा तो उसके पास तीन लड़के आए, जिन्होंने कहा कि अपने फोन से एक नंबर मिला दे। इस पर किशन ने उन्हें फोन में रिचार्ज नहीं है, कहकर मना कर दिया। इसके बाद तीनों लड़के उसका फोन निकालने के लिए उसकी जेबें खंगालने लगे। इस पर उसने उनमें से एक लड़के को धक्का मार दिया। इसके बाद दूसरे लड़के ने उसे थप्पड़ मार दिया। जब वह वह उल्टा उनसे लड़ने की कोशिश करने लगा तो एक लड़के ने जेब से चाकू निकाल कर चाकू उसके पेट की तरफ घुमाया। इस पर बचाव के लिए अपना हाथ आगे किया तो चाकू से उसके हाथ में कट लग गया। इसके बाद जब उसने शोर मचाया तो लड़के वहां से गालियां देते हुए भाग निकले। जब वह घर पहुंचा तो परिवार हाथ में खून देख फेज-6 के सिविल अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर ने जांच में बताया कि उसके हाथ पर आठ टांके लगे हैं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed