फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A young man arrested with two .32 bore pistols and magazines

Mohali News: एक युवक .32 बोर की दो पिस्टल और मैगजीन समेत गिरफ्तार

Thu, 15 Aug 2024 04:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
A young man arrested with two .32 bore pistols and magazines
मोहाली। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने सूचना पर एक संदिग्ध युवक को .32 बोर की दो पिस्टल और मैग्जीन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक की पहचान विनोद कुमाद निवासी गांव गयासपुर के रूप में हुई है। आरोपी एक बड़े गैंग का हिस्सा है और इसके खिलाफ एसएसओसी थाने में बीएनएस की धारा 61 (2) और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को मोहाली अदालत में पेश किया गया, अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। यह मामला एसएसओसी में तैनात इंस्पेक्टर रविंदर सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। हालांकि एसएसओसी का कोई भी अधिकारी इस बारे में बात करने को तैयार नहीं है लेकिन आने वाले दिनों में एसएसपी मोहाली इस मामले में प्रेस कांफ्रेंस कर खुलासे की जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन


एसएसओसी सूत्रों के मुताबिक विनोद कुमार किसी बड़े गैंग से जुड़ा हुआ है। वह गैंगवार में शामिल अपराधियों को हथियार मुहैया करवाने में मदद करता है। वह विदेश में बैठे अपने आकाओं के लिए काम कर रह रहा है। सूत्रों के अनुसार आरोपी ने विदेश बैठे गैंगस्टर के कहने पर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए हथियार अपने पास रखे थे। वह विदेश में बैठे अपने साथियों के हुक्म का इंतजार कर रहा था। एसएसओसी को इसकी इनपुट मिली थी कि विनोद कुमार हथियार सप्लाई करने के लिए मोहाली एरिया में आया है और अपने साथी का इंतजार कर रहा है। एसएसओसी ने ट्रैप लगाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की जब तलाशी ली गई तो उसके पास से .32 बोर की दो पिस्टल और मैग्जीन बरामद हुए हैं। एसएसओसी को उम्मीद है इस मामले में और भी बड़ी रिकवरी हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed