फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A worker died after falling from the second floor of a factory

Mohali News: फैक्टरी की दूसरी मंजिल से नीचे गिरकर मजदूर की मौत

Tue, 24 Jun 2025 01:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
A worker died after falling from the second floor of a factory
मोहाली। फेज-9 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्टरी में उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां काम करने वाले एक कर्मचारी की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति रात के समय गिरा था, लेकिन उसका शव सुबह करीब साढ़े 9 बजे फैक्टरी परिसर में पाया गया। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय रितेश के रूप में हुई है। वह मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था। मृतक के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। मृतक के छोटे भाई विवेक निवासी फेज-9 ने बताया कि उसका बड़ा भाई काफी समय से फेज-8 की एक फैक्टरी में मजदूरी करता है। वहीं रहता है। रविवार रात वह फैक्टरी की दूसरी मंजिल पर गया और संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। फेज-6 सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed