फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A woman returning from Gurudwara Sahib after paying obeisance was hit by a bike rider and died

Mohali News: गुरुद्वारा साहिब से माथा टेक कर लौट रही महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत

Wed, 06 Aug 2025 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
A woman returning from Gurudwara Sahib after paying obeisance was hit by a bike rider and died
मोहाली। सेक्टर-82 में रूद्रा इंटरनेशनल स्कूल के पास सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने 62 वर्षीय महिला को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग महिला चरनजीत कौर निवासी ब्लॉक एफ एरोसिटी सिर के बल जमीन पर गिरी और घायल हो गईं। उनकी बेटी तुरंत इलाज के लिए सोहाना अस्पताल लेकर गईं जहां डॉक्टरों ने उसको मृतक घोषित कर दिया। थाना आईटी सिटी ने मृतक महिला की बेटी ईनूरीत कौर के बयान पर मोटरसाइकिल चालक आशीष निवासी लखनऊ यूपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। शिकायतकर्ता इनूरीत कौर ने बताया कि उसकी मां उसके साथ रहती थी। वह सेक्टर-82 एक्सपोर्ट हाउस हैंडलूम स्टोर में सेल्स एग्जीक्युटिव के तौर पर काम करती है। उसकी मां हर रोज गुरुद्वारा श्री सिंघ शहीदां माथा टेकने जाती थी। बीते दिन उसकी मां और वह रोजाना की तरह ऑटो पर वापस आ रहे थे। रूद्रा इंटरनेशनल स्कूल के पास वह ऑटो से उतरे। वह ऑटो चालक को पैसे देने लगी इसी बीच उसकी मां सड़क क्रॉस कर रही थी। करीब साढ़े सात बजे जीरकपुर वाली साइड से एक मोटरसाइकिल चालक आया और उसने उसकी मां को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed