फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A truck got stuck in a pothole in the middle of the road and was rescued after several hours.

Mohali News: सड़क के बीचोंबीच गड्ढे में फंसा ट्रक, कई घंटे बाद निकला

Wed, 24 Sep 2025 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
A truck got stuck in a pothole in the middle of the road and was rescued after several hours.
मोहाली। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 और फेज-5 से शाही माजरा रोड से एयरपोर्ट रोड की ओर जाने वाली सड़क पर सामान से भरा एक ट्रक सड़क के बीचोंबीच बने गड्ढे में फंस गया। गाड़ी के चालक रोहित का कहना है कि इंडस्ट्रियल एरिया से गाड़ी चंडीगढ़ जा रहा था। इसी दौरान सोमवार की रात करीब 9 बजे पीटीएल चौक के पास उसकी गाड़ी सड़क में बने गड्ढे में फंस गई।
विज्ञापन

उसने बताया कि पहले तो उसने गाड़ी को निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन जब गाड़ी नहीं निकली तो उसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद पीसीआर मौके पर पहुंची, लेकिन किसी की मदद करने की बजाय यह कहकर चली गई कि जब गाड़ी निकलेगी तो बता देंगे। चालक काफी घंटे तक मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन समय ज्यादा होने के कारण कोई भी मदद के लिए नहीं पहुंचा। चालक ने बताया कि इस दौरान कुछ युवक मोटरसाइकिल पर जा रहे थे, वे कुछ देर बाद एक जेसीबी लेकर आए और उसकी गाड़ी को गड्ढे से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed