फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A travel agent who duped people by promising to send them abroad was arrested

Mohali News: लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी करने वाला एक ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार

Sun, 15 Jun 2025 12:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
A travel agent who duped people by promising to send them abroad was arrested
मोहाली। लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक ट्रैवल एजेंट को फेज-11 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसका एक साथी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि फेज-11 थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह की देखरेख में शरारती तत्वों पर काबू पाने के लिए चलाई गई मुहिम के तहत यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 15 मई को थाना फेज-11 में सरफरस खान (असली नाम सरफराज अहमद) निवासी जिला अमली (यूपी) निवासी सेक्टर-45ए चंडीगढ़ और उसका भाई डोबी शेख के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

इन पर माइग्रेट एक्सपर्ट सॉल्यूशन सीपी-67 मॉल, सेक्टर-67 मोहाली के नाम पर एक अवैध कार्यालय खोलने और विदेश भेजने का वादा करके लोगों को धोखा देने का आरोप था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर सरफराज अहमद को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। उससे रकम बरामद कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि अहमद के खिलाफ पहले ही पुलिस स्टेशन फेज 1 में मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed