फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A solution camp will be organized in Raipur Rani on May 22, public problems will be resolved

Mohali News: रायपुररानी में 22 मई को लगेगा समाधान शिविर, जनसमस्याओं का होगा निपटारा

Sat, 17 May 2025 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
A solution camp will be organized in Raipur Rani on May 22, public problems will be resolved
रायपुररानी। प्रदेश सरकार की ओर से जनसमस्याओं के त्वरित निवारण के उद्देश्य से समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत रायपुररानी में 22 मई को शिविर लगेगा। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगेगा।
विज्ञापन

पंचकूला की उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिलेभर में लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने हेतु यह पहल की जा रही है। उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखें।
विज्ञापन

एसडीएम चंद्रकांत कटारिया ने बताया कि शिविर में विशेष रूप से रायपुररानी और मोरनी क्षेत्र के निवासियों की समस्याएं सुनी जाएंगी। उन्होंने दोनों क्षेत्रों के नागरिकों से अनुरोध किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेकर अपनी शिकायतों का समाधान प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिविर में मौजूद रहकर जनता की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाएं। यदि किसी कारणवश तत्काल समाधान संभव न हो, तो नागरिकों को स्पष्ट रूप से कारण बताना भी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed