फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A snatcher died at the Zirakpur police station, and a judicial magistrate arrived to investigate

Mohali News: झपटमार की जीरकपुर थाने में मौत, न्यायिक मजिस्ट्रेट ने थाना पहुंचकर की जांच

Mon, 01 Dec 2025 12:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
A snatcher died at the Zirakpur police station, and a judicial magistrate arrived to investigate
जीरकपुर। थाना परिसर स्थित बख्शीखाना में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस कस्टडी में एक आरोपी की तबीयत बिगड़ने पर अचानक उसकी मौत हो गई। मृतक 23 वर्षीय रजनीश शर्मा निवासी शक्ति एनक्लेव ढकोली निवासी था। वह काफी समय से वीआईपी रोड के रेल विहार सोसाइटी में अपने मामा के पास रह रहा था। पुलिस के अनुसार युवक नशे का आदी था। उसके शरीर के किसी हिस्से पर ऐसा स्थान नहीं मिला जहां नशे के इंजेक्शन के निशान न हों।
विज्ञापन

शनिवार को उसे छीना झपटी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि वह करीब आठ वारदातों में शामिल रहा है। पुलिस का कहना है कि जिन पुरानी घटनाओं की सीसीटीवी फुटेज उनके हाथ लगी थी, उनमें चेहरा रजनीश से मेल खाता था, इसलिए उसकी गिरफ्तारी से कई मामलों का खुलासा होने की उम्मीद थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे रजनीश की तबीयत अचानक खराब हुई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही न्यायिक मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास जांच के लिए रविवार सुबह थाने पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे तक मौजूद अधिकारियों से विस्तृत पूछताछ की। इसके बाद डेराबस्सी अस्पताल में न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तीन डॉक्टरों, डॉ. सचिन, डॉ. दपिंदर और डॉ. जैसिका के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। डॉक्टरों के अनुसार मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की चोट या मारपीट के निशान नहीं मिले। प्राथमिक जांच में उसकी मौत का कारण नशे की पूर्ति न हो पाना (विदड्रॉल) माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुख्ता कारण जानने के लिए विसरा और मृतक का दिल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। एसएचओ सतिंदर सिंह ने बताया कि मामले में धारा 194 के तहत कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उसका दोपहर में जीरकपुर श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। यह मामला अब न्यायिक जांच के अधीन है। रिपोर्ट का पुलिस व परिजन दोनों को इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed