फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A showroom was being built illegally in Prabhat, it was shut down

Mohali News: पभात में अवैध तरीके से बनाया जा रहा था शोरूम, करवाया बंद

Sat, 24 May 2025 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
A showroom was being built illegally in Prabhat, it was shut down
जीरकपुर। पभात क्षेत्र में नियमों के विपरीत एक शोरूम का निर्माण किया जा रहा था। शिकायत के बाद नगर परिषद के अधिकारियों ने इसे बंद करवा दिया है।
विज्ञापन

अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे से पभात गांव की ओर जाने वाली सड़क पर मार्केट में नियमों के खिलाफ एक शोरूम का निर्माण किया जा रहा था।
इस संबंध में स्थानीय निवासियों की ओर से 15 दिन से नगर परिषद अधिकारियों को शिकायतें भेजी जा रही थीं। शिकायतें उस समय शुरू हुई थी जब इस शोरूम का निर्माण कार्य शुरू ही हुआ था लेकिन उस समय नगर परिषद की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब इस शोरूम की बेसमेंट तथा ग्राउंड फ्लोर का लेंटर भी डाला जा चुका है। इस शोरूम के बड़े पिलर सड़क पर ही बना दिए गए हैं। इसके अलावा इस शोरूम के आगे कोई भी पार्किंग के लिए जगह नहीं छोड़ी गई है जो कि नियमों के विपरीत है। इस पर फिर कुछ लोगों ने नगर परिषद के पास शिकायत की। यह शोरूम बहुत भीड़भाड़ वाली मार्केट में है। इसलिए इसकी खामियां सब लोगों की नजर में आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed