{"_id":"6aa85b74887f9959810182c3","slug":"a-separate-six-bed-ward-has-been-prepared-for-swine-flu-patients-mohali-news-c-71-1-mli1018-146956-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए छह बेड का अलग वार्ड तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए छह बेड का अलग वार्ड तैयार
विज्ञापन
25 मरीजों में हुई है पुष्टि, फेज-6 के अस्पताल में तैयार वार्ड में एक डॉक्टर और कुछ स्टाफ नर्स तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू के संभावित मरीजों के लिए छह बेड का एक अलग वार्ड बनाया गया है। यह कदम मौसम में बदलाव के साथ वायरल और फ्लू के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उठाया गया है। फेज-6 के अस्पताल में तैयार किए इस वार्ड में एक डॉक्टर और कुछ स्टाफ नर्सों को तैनात किया गया है। हालांकि, अभी तक किसी भी मरीज को भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ी है। 25 अगस्त से 12 सितंबर तक 78 मरीजों की जांच हुई। इनमें से 25 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। जिन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उन्हें उपचार और चिकित्सकीय सलाह देकर घर भेज दिया गया है। जिला अस्पताल के एडिशनल एमएस अमित अग्रवाल ने बताया कि गंभीर मरीज आने पर उसे अलग वार्ड में रखा जाएगा। वहां उसका उपचार और निगरानी की जाएगी।
जांच और बचाव के उपाय
25 अगस्त से 12 सितंबर के बीच 78 मरीजों की जांच की गई। इनमें से 25 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं हुई है और उन्हें उपचार देकर घर भेज दिया गया है। अमित अग्रवाल ने लोगों से फ्लू के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से जांच करवाने को कहा। उन्होंने स्वयं दवा लेने से बचने की भी सलाह दी।