{"_id":"69656390c0848e841100e99f","slug":"a-racket-selling-counterfeit-leds-using-fake-barcodes-and-invoices-from-branded-companies-was-busted-in-the-tricity-region-including-punjab-and-himachal-pradesh-mohali-news-c-71-1-spkl1025-137889-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: ब्रांडेड कंपनियों के फर्जी बारकोड और बिल से ट्राइसिटी समेत पंजाब-हिमाचल में नकली एलईडी बेचने का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: ब्रांडेड कंपनियों के फर्जी बारकोड और बिल से ट्राइसिटी समेत पंजाब-हिमाचल में नकली एलईडी बेचने का भंडाफोड़
विज्ञापन
जीरकपुर। ब्रांडेड कंपनियों के फर्जी बारकोड और बिल से नकली एलईडी बनाकर ट्राइसिटी समेत पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर तक सप्लाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में जीरकपुर में दो जगह अकाई कंपनी के अधिकारी की शिकायत में छापा मारकर 15 नकली एलईडी बरामद की हैं। पटियाला चौक के जीएस सैनी इलेक्ट्रॉनिक से पुलिस ने कंपनी के स्टीकर लगे छह एलईडी जबकि रॉ इंटरप्राइजेज से करीब 12 एलईडी तैयार हालत में बिना स्टीकर लगे बरामद की हैं।
इसके अलावा सोनी, तोशीबा, अकाई समेत अन्य ब्रांडों के स्टीकर भारी मात्रा में बरामद किए गए हैं। छह हजार की एलईडी लेकर बाजार में कंपनी रेट पर बेचा जा रहा था। पुलिस ने जीएस सैनी इलेक्ट्रॉनिक के मालिक सतवीर सिंह लोगिया उर्फ गोगी और उसके सेल्समैन नवीन कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है कि एलईडी कहां बनाए जाते थे। इस मामले में कितने लोग शामिल हैं।
अकाई कंपनी के अधिकृत जांच अधिकारी मुकेश माल ने थाना जीरकपुर में इस संदर्भ में शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि जीएस सैनी इलेक्ट्रॉनिक में अकाई ब्रांड के नाम पर नकली एलईडी टीवी तैयार कर फर्जी बिलों से बाजार में सप्लाई करता है। इससे आम उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी की जा रही है। उनके अनुसार कंपनी की सेल घटने के कारण मार्केट में जांच की तो मामले का खुलासा हुआ। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर जीवन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम और अकाई कंपनी की टीम ने संयुक्त रूप से दुकान की जांच की। जांच के दौरान छह एलईडी टीवी सील बंद हालत में मिले, जिन पर कंपनी का लोगो और बारकोड लगा हुआ था। जांच में यह साफ हुआ कि यह बारकोड और ब्रांडिंग फर्जी थी।
विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में सभी छह एलईडी टीवी को सील कर थाने लाया गया। इसके बाद पूछताछ में रॉ इंटरप्राइजेज का नाम सामने आया। वहां छापा मारने से पहले ही दुकान में मौजूद लोग भाग चुके थे। पुलिस ने वहां तैयार हालत में छह एलईडी बरामद की। उन पर कंपनी का लोगो और ब्रांडिंग की जानी थी। शिकायतकर्ता की रिपोर्ट और पुलिस की जांच के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। इस नकली सामान के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जाएगी। आम जनता से अपील की गई है कि वे इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय बिल और ब्रांड की प्रामाणिकता जरूर जांचें।