फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A property dealer was attacked with intent to kill, and a case was filed against ten people

Mohali News: प्रॉपर्टी डीलर पर कातिलाना हमला, दस पर केस दर्ज

Mon, 24 Nov 2025 12:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
A property dealer was attacked with intent to kill, and a case was filed against ten people
जीरकपुर। गांव नाभा साहिब में प्लाॅट देखने गए एक युवक को करीब दस हथियारबंद लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। घायल 33 वर्षीय इरबनप्रीत सिंह स्वास्तिक विहार जीरकपुर का निवासी है। वह संगीतकार होने के साथ-साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करता है। पुलिस के अनुसार घटना 16 नवंबर शाम करीब 7:40 बजे की है। इरबनप्रीत अपनी कार को सड़क किनारे खड़ी कर प्लॉट देख रहा था। लौटते समय अचानक दस लोग हाथों में किरपान, तलवार और लोहे की रॉड लेकर उनकी तरफ दौड़कर आए।
विज्ञापन

आरोपियों ने उनके दोनों कंधों, हाथ, छाती और माथे पर ताबड़तोड़ वार किए। घायल इरबनप्रीत किसी तरह जान बचाकर पास की झुग्गियों में छिप गया। हमलावरों ने उसकी कार के शीशे, टायर और बॉडी को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया। घायल ने एक ग्रामीण के मोबाइल से अपने पिता को कॉल करके बुलाया। पिता मेघ सिंह उन्हें स्कूटर पर बैठाकर निजी अस्पताल इलाज के लिए लेकर गए। इरबनप्रीत ने बताया कि मुख्य हमलावर संदीप सिंह है, वह दयालपुरा वीआईपी रोड हार्डवेयर दुकान पर काम करता है। अन्य आरोपी अज्ञाता हैं। पुलिस हमलावरों की तलाश में छापे मार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed