{"_id":"69dd541555e6d992350b7671","slug":"a-private-hospital-in-kharar-was-raided-on-suspicion-of-organ-trafficking-and-a-case-was-registered-against-three-people-including-a-doctor-mohali-news-c-71-1-spkl1025-141265-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: खरड़ के निजी अस्पताल में अंग तस्करी के शक पर छापा, डॉक्टर सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: खरड़ के निजी अस्पताल में अंग तस्करी के शक पर छापा, डॉक्टर सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
खरड़। शहर में मानव अंगों की तस्करी के एक संदिग्ध मामले में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने एक निजी अस्पताल में छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान डॉक्टर समेत दो अन्य व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। यह छापा एसडीएम खरड़ और सिविल सर्जन मोहाली के नेतृत्व में मारा गया। टीम में सिविल अस्पताल खरड़ के एसएमओ डॉ. राजेश कुमार, डेराबस्सी के एसएमओ डॉ. धर्मिंदर सिंह, डॉ. रमणदीप (एमओ सर्जरी) और डॉ. संदीप कौर भी शामिल थे।
टीम जब अस्पताल के आईसीयू में पहुंची तो वहां दो मरीज भर्ती मिले। वे कथित तौर पर अंग बदलवाने के लिए दाखिल थे। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर कोई अधिकृत डॉक्टर या स्टाफ मौजूद नहीं था। वहां मौजूद दो व्यक्ति खुद को स्टाफ बता रहे थे, लेकिन पहचान पत्र मांगने पर वे कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके। मरीजों की गंभीर हालत को देखकर मेडिकल टीम ने उन्हें तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं मौके पर मौजूद महेंद्र कुमार पटेल (गुजरात निवासी) और राकेश कुमार (राजस्थान निवासी) से पूछताछ की गई, लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
पुलिस ने इस मामले में एसएमओ डॉ. राजेश कुमार के बयान के आधार पर महेंद्र कुमार पटेल, राकेश कुमार और अस्पताल की मालिक डॉ. मनप्रीत कौर के खिलाफ मानव अंगों की अवैध खरीद-फरोख्त से संबंधित एक्ट की धारा 19 और 20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।