फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A pickup driver struck a railway crossing boom barrier in Dhakoli, causing distress to residents

Mohali News: ढकोली में रेलवे फाटक को पिकअप चालक से मारी टक्कर, लोग रहे परेशान

Fri, 17 Oct 2025 11:56 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
A pickup driver struck a railway crossing boom barrier in Dhakoli, causing distress to residents
जीरकपुर। ढकोली रेलवे फाटक के बूम बैरियर को शुक्रवार दोपहर बाद तीन बजे एक महिंद्रा पिकअप के चालक ने टक्कर मार दी। बूम बैरियर टूटने से फाटक पर तैनात कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए। उसी दौरान लाइन से ट्रेन का गुजरने का समय हो गया था। बूम बैरियर के टूटने पर कोई वाहन लाइन क्रॉस न करे इसके लिए फाटक के कर्मचारी लाल झंडा लेकर रेलवे ट्रैक के किनारे खड़ा हो गया ताकि कोई बड़ा हादसा न हो जाए। इस दौरान करीब आधे घंटे तक रेलवे फाटक बंद रहा।
विज्ञापन

रेलवे विभाग को सूचना मिलने के तुरंत बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। रेलवे पुलिस ने पिकअप चालक को सरकारी प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने के आरोप में हिरासत में लेकर गाड़ी भी जब्त कर ली है। महिंद्रा पिकअप सामान से लोड थी। रेलवे पुलिस ने सामान दूसरी गाड़ी में शिफ्ट करवाने के उपरांत केस प्रॉपर्टी के तहत वाहन को कब्जे में ले लिया। आरोपी पिकअप चालक निर्मल सिंह है। वह धनास से गाड़ी में सामान लोड करके लाया था।
विज्ञापन

इस रेलवे ट्रैक से दिनभर में 65 ट्रेनें निकलती हैं। दोपहर करीब 3 बजे ट्रेन के गुजरने का समय था। फाटक कर्मचारियों ने बूम बैरियर नीचे कर दिया था। उसी दौरान निर्मल सिंह पिकअप गाड़ी लेकर आया जल्दबाजी में फाटक क्रॉस करने के चक्कर में बूम बैरियर के पिलर को टक्कर मार दी। इस कारण बूम बैरियर का पिलर टूटकर नीचे गिर गया। रेलवे फाटक के कर्मचारियों ने बूम बैरियर की तुरंत रिपेयर शुरु कर दी। करीब आधे घंटे तक फाटक को दोनों तरफ से बंद रखा। ऐसा होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों को ढकोली या पीरमुछल्ला जाने के लिए वैकल्पिक रास्तों को ढूंढना पड़ा। कुछ समय बाद बूम बैरियर को ठीक कर ट्रैफिक को सुचारू करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




घटना की जानकारी मिली थी। कानून के हिसाब से बनती कार्रवाई की जा रही है। -सत्यम कुमार, एएसआई, रेलवे पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed