फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A Mohali man was duped of Rs 26,000 after posting an advertisement for selling old coins on Instagram

Mohali News: इंस्टाग्राम पर पुराने सिक्के बेचने का विज्ञापन डालकर मोहाली के व्यक्ति से ठगे 26 हजार

Thu, 17 Jul 2025 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
A Mohali man was duped of Rs 26,000 after posting an advertisement for selling old coins on Instagram
मोहाली। इंस्टाग्राम पर पुराने सिक्के बेचने के विज्ञापन डालकर ऑनलाइन ठगों ने मोहाली के एक व्यक्ति से 26 हजार 797 रुपये ठग लिए। इस ठगी का शिकार मोहाली फेज-1 सिंघ सभा गुरुद्वारा निवासी गुरमेल सिंह हुए हैं। गुरमेल सिंह की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। इस मामले में आईटी एक्सपर्ट टीम की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

साइबर पुलिस को दी शिकायत में गुरमेल सिंह ने बताया कि 1 जुलाई को इंस्टाग्राम पर पुराने सिक्के बेचने से संबंधित उन्होंने एक विज्ञापन देखा। विज्ञापन में कहा गया था कि पुराने सिक्के की बिक्री के बदले में बड़ी रकम मिल सकती है, जैसे ही उन्होंने विज्ञापन में दिए गए नंबरों पर संपर्क किया तो उन्हें अलग-अलग नंबरों से मैसेज आने शुरू हो गए। आरोपियों ने खुद को ओल्ड क्वाइन सेलर कंपनी का सेल्समैन बताया। ठगों ने गुरमेल सिंह को मोटी रकम भेेजने का लालच दिया। इसके बाद इस पर लगने वाले जीएसटी के नाम पर पैसों की मांग शुरू कर दी। आरोपियों ने पैसे भेजने वाले पैकेट का एक जाली वीडियो बनाकर गुरमेल सिंह के मोबाइल पर भेजा। उन्होंने गुरमेल सिंह से 26 हजार 797 ले लिए और उनका फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद गुरमेल को ठगी का अहसास हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed