फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A minor was allegedly molested under the pretense of a modeling role; the accused was arrested

Mohali News: मॉडलिंग में रोल दिलाने का झांसा देकर नाबालिग से की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 24 Sep 2025 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
A minor was allegedly molested under the pretense of a modeling role; the accused was arrested
जीरकपुर। छठी कक्षा की छात्रा को मॉडलिंग में रोल देने का झांसा देकर उसके साथ छेड़छाड़ करने के मामले में जीरकपुर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान खुशहाल कुमार निवासी दिल्ली के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ बच्ची की मां ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को वीआईपी रोड से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अश्लील हरकतें करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़ित युवती की मां ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी नाबालिग बेटी छठी कक्षा की छात्रा है। उनके संपर्क में दिल्ली का खुशहाल कुमार काफी समय से था। उसने बताया वह उनकी बेटी को बच्चों के होने वाले विज्ञापन में मॉडलिंग का रोल दिला देगा। कुछ दिन पहले खुशहाल कुमार उनके घर आया और उसने उनकी बेटी को कम कपड़ों में तस्वीरें लेने को कहा। जब बच्ची की मां चाय बनाने के लिए रसोई में गई तो उसने छेड़छाड़ शुरु कर दी। नाबालिग बच्ची ने एतराज कर मां को पूरी घटना बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed