फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A massive fire broke out in the furniture market in Baltana, 50 kiosks burnt to ashes.

Mohali News: बलटाना में फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग, 50 खोखे जलकर राख

Mon, 27 May 2024 08:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Mon, 27 May 2024 08:01 PM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in the furniture market in Baltana, 50 kiosks burnt to ashes.
फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने दो घंटे में पाया काबू, लाखों का नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जीरकपुर। बलटाना में पुलिस चौकी के पास बनी एक अवैध फर्नीचर मार्केट में सोमवार को भयानक आग लग गई। आग में करीब 50 फर्नीचर के खोखे जलकर राख हो गए। इस दौरान कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन लाखों का तैयार माल राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार बलटाना निवासियों ने लगभग एक एकड़ की खाली जगह फर्नीचर दुकानदारों को किराए पर दी हुई है। इस जमीन पर करीब 50 फर्नीचर के खोखे बने हैं। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक दुकान में अचानक आग लग गई। भीषण गर्मी में आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। फर्नीचर की दुकानों में पड़े ज्वलनशील थिनर के कारण आग ने एक-एक कर दुकानों को चपेट में ले लिया। दुकानदार और कारीगर जान बचाकर बाहर भागे। आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। इसके बाद जीरकपुर से एक, डेराबस्सी से तीन, पंचकूला से दो, मोहाली और चंडीगढ़ से कुल 12 गाड़ियों ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। खबर लिखे जाने तक कर्मचारी आग पर काबू पा रहे थे । इस जमीन के पास एक वाणिज्यिक गैस गोदाम था, जिसे निवासियों ने खाली कर दिया और सिलिंडरों को बाहर फेंक दिया। लोगों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते सिलिंडरों को बाहर नहीं निकालते तो आग से गैस सिलिंडर फट सकते थे।
विज्ञापन

मालिक को जारी होगा नोटिस

मौके पर पहुंचे फायर अफसर जसवंत सिंह ने बताया कि फर्नीचर मार्केट पूरी तरह से अवैध रूप से बनी हुई है। यहां अग्निशमन की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। यहां के जमीन के मालिक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो भारी नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed